Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर आसमान में गरजे राफेल, जगुआर, सुखोई और NETRA, देखें Video
74वें गणतंत्र दिवस पर भारत के जवानों ने अद्भुत शौर्य का प्रदर्शित किया। लड़ाकू विमानों के गूंज ने कर्तव्य पथ से पूरे विश्व को भारत रक्षा शक्ति का बेजोड़ उदारहण प्रस्तुत किया।

Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर 74वें गणतंत्र दिवस के उत्सव पर राज्यों और केंद्र की झांकियों के अलावा भारतीय जवानों ने अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन किया। वायुसेना के लड़ाकू विमानों की गूंज ने देश के सामने भारत की बेजोड़ शक्ति का नमूना पेश किया। भारतीय सेना के पश्चिमी एयर कमान ने राफेल मल्टी-रोल फाइटर्स, डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक एयरक्राफ्ट, नेत्रा, बाज, जगुआर और सुखोए जैसे लड़ाकू विमानों की क्षमता दिखाई। भारतीय वायुसेना का जवानों ने अपने अदम्य शौर्य का नमूना प्रदर्शित किया। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के उत्सव के वीडियो में तस्वीरें देखकर भारतीय लड़ाकू विमानों का ये अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन देखा जा सकता है।
#WATCH | 'Baaz' formation comprising three Mig 29 multirole fighters at the 2023 Republic Day flypast
(Video source: Western Air Command, IAF) pic.twitter.com/WH5HaWbvsR
— ANI (@ANI) January 26, 2023
कर्तव्य पथ पर वायुसेना ने फ्लाईपास्ट में तीन मिग 29 मल्टीरोल लड़ाकू विमानों को शामिल करते हुए ऐरोहैड फॉरमेशन 'बाज' ने आसमान में उड़ान भरी। जिसमें इस लड़ाकू विमान की खूबियों को प्रदर्शित किया गया। आईएएफ की पश्चिमी वायु कमान इसका वीडियो जारी किया।
#WATCH | 'Amrit' formation with six Jaguar Deep Penetration Strike Aircraft of the IAF on 2023 Republic Day
(Video source: Western Air Command, IAF) pic.twitter.com/jT51f9ciYv
— ANI (@ANI) January 26, 2023
इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर भारतीय वायुसेना के 6 जगुआर डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक एयरक्राफ्ट का प्रदर्शन किया। गणतंत्र दिवस परेड के ग्रैंड फिनाले में भारतीय वायुसेना के 45 विमान, नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर शामिल हुए। सलामी मंच के ऊपर 02 अपाचे हेलीकॉप्टर और 02 एएलएच एमके -4 विमान ऐरोहैड फॉरमेशन तैयार करते हुए।
#WATCH | A AEW&C - Netra in the center flanked by four Rafale multi-role fighters in 'Netra' formation at Republic Day flypast
(Video source: Western Air Command, IAF) pic.twitter.com/heDi8lYPiL
— ANI (@ANI) January 26, 2023
वायुसेना ने इसके अलावा डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक एयरक्राफ्ट, नेत्रा, राफेल मल्टी-रोल फाइटर्स, राफेल और सुखोई की क्षमता भी प्रदर्शित की। फ्लाईपास्ट में 'नेत्रा' फॉर्मेशन में चार राफेल मल्टी-रोल फाइटर्स की कार्य क्षमता दिखाई।












Click it and Unblock the Notifications