VIDEO: राफेल पर बोले राहुल गांधी, 'जेटली को मुझे जितनी गाली देनी है दें, लेकिन मेरे सवालों के जवाब दे दें'

नई दिल्ली। राफेल डील मुद्दे पर जारी सियासी हंगामे के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली जी को मुझे गाली देना बंद करना चाहिए और मेरे सवालों के जवाब देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि मैं प्यार से बोल रहा हूं, वो मुझे गाली देते हैं अच्छी बात है, मुझे अच्छा लगता है, दीजिए गाली जितनी देनी है, मगर प्यार से मैं आपसे पूछ रहा हूं, मेरे और हिंदुस्तान के जो चार-पांच सवाल हैं उनके जवाब दे दीजिए और फिर जितनी गाली देनी है दे लीजिए।

'केंद्र में सरकार आई तो राफेल मामले की जांच करवाई जाएगी'

'केंद्र में सरकार आई तो राफेल मामले की जांच करवाई जाएगी'

दरअसल, राफेल डील को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार हमलावर हैं। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राफेल डील मुद्दे पर बहस से भागने की बात कही। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर 2019 में केंद्र में हमारी सरकार आई तो राफेल डील मामले की जांच करवाई जाएगी। संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राफेल पर चर्चा से भाग रहे हैं। हमारे सवालों का अभी तक जवाब नहीं दिया गया है। सरकार को बताना चाहिए कि आखिर राफेल एयरक्राफ्ट के दाम किसने तय किए।

'दीजिए गाली जितनी देनी है, मेरे चार-पांच सवालों के जवाब दे दीजिए'

शुक्रवार को संसद भवन परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "अरुण जेटली जी को मुझे गाली देना बंद करना चाहिए और मेरे सवालों के जवाब देना चाहिए। मैं प्यार से बोल रहा हूं, वो मुझे गाली देते हैं अच्छी बात है, मुझे अच्छा लगता है, दीजिए गाली जितनी देनी है, मगर प्यार से मैं आपसे पूछ रहा हूं, मेरे और हिंदुस्तान के जो चार-पांच सवाल हैं उनके जवाब दे दीजिए और फिर जितनी गाली देनी है दे लीजिए।"

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से फिर पूछे सवाल

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से फिर पूछे सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि भारतीय एयरफोर्स ने 126 राफेल विमान की मांग की थी, लेकिन महज 36 विमान ही खरीदे गए। क्या इसके लिए वायुसेना से इजाजत मांगी गई थी। इस दौरान एक बार फिर से राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कुछ सवाल किए, उन्होंने पूछा कि हवाई जहाज के दाम को 526 करोड़ से 1600 करोड़ किसने किया। एयरफोर्स को 126 हवाई जहाज चाहिए थे, लेकिन सिर्फ 36 हवाई जहाज ही लिए गए। क्या नई डील में एयरफोर्स से सलाह ली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+