राफेल डील पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-बिचौलियों को मिले करोड़ों रुपए
नई दिल्ली, जुलाई 04: भारत के साथ फाइटर प्लेन राफेल के सौदे पर फ्रांस में इस डील की जांच को लेकर एक जज की नियुक्ति की गई है, जिसके बाद कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमलावर हो रही है। एक बार फिर रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने राफेल डील में हुई हेराफेरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने बताया कि दस्तावेजों से पता चलता है कि बिचौलियों को करोड़ों रुपए मिले हैं।
Recommended Video

कांग्रेस ने भारत के 59,000 करोड़ रुपये के राफेल जेट सौदे के हालिया घटनाक्रम पर नरेंद्र मोदी सरकार की कथित चुप्पी पर रविवार को हमला बोला। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सामने आए दस्तावेजों के अनुसार इस डील में बिचौलियों को भारी मात्रा में धन का भुगतान किया गया है। इससे पहले शनिवार को इस मेगा डील पर सामने आए विवाद के बाद कांग्रेस ने एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग की थी।
बता दें कि फ्रांस में कथित 'भ्रष्टाचार और पक्षपात' की न्यायिक जांच का नेतृत्व करने के लिए एक फ्रांसीसी न्यायाधीश को नियुक्त किया गया था। वहीं अब कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि फ्रांस को भ्रष्टाचार, प्रभाव पेडलिंग, मनी लॉन्ड्रिंग, पक्षपात जैसे मामलों पर राफेल सौदे की जांच का आदेश दिए 24 घंटे हो चुके हैं। पूरा देश, पूरी दुनिया अब नई दिल्ली की ओर देख रही है। चुप्पी क्यों?
इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा किअगर पीएम मोदी में हिम्मत है तो मीडिया को बुलाकर राफेल डील से जुड़े सभी सवालों का प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब दें। कांग्रेस ने मोदी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर राफेल की जांच के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने चुप्पी क्यों साध रखी हैं?
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications