मां की बात मानकर ऑफिस में रुक जाती तान्या तो बच जाती जान!

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-85 पुलिस चौकी के पास मंगलवार देर रात नाले में तेज रफ्तार कार के गिरने से रेडियो एफएम चैनल में सेल्स मैनेजर तान्या खन्ना की मौत हो गई। यह हादसा देर रात 1.30 बजे हुआ। वह मंगलवार देर रात दिल्ली स्थित अपने ऑफिस से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रही थी। उस दिन तान्या की मां ने देर रात होने के चलते उसे नोएडा में रुकने की सलाह दी थी। लेकिन तान्या घर के लिए देर निकल पड़ी और हादसे की शिकार हो गई।

तान्या के साथ आगे गाड़ी में चल रहा था उसका दोस्त

तान्या के साथ आगे गाड़ी में चल रहा था उसका दोस्त

तान्या अपने परिवार के साथ गाजियााद के कविनगर में रहती हैं। तान्या के पिता ललित खन्ना कारोबारी हैं। तान्या सेक्टर-16ए फिल्म सिटी में रेडियो मिर्ची एफएम में बतौर ग्रुप मैनेजर (सेल्स) काम कर रही थीं। जिस वक्त यह हादसा हुई उस समय उनका एक दोस्त धनंजय एक अलग गाड़ी में उनके आगे चल रहा था। तान्या और उसका दोस्त धनंजय अपनी-अपनी कार से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से होते हुए सेक्टर-137 आ रहे थे। तान्या के परिजनों ने बाताया किऑफिस की मीटिंग के चलते देर होने की बात तान्या ने अपनी मां को बताई थी। जिसके बाद तान्या की मां ने उसे नोएडा में ही रुकने की सलाह दी थी। लेकिन तान्या देर रात घर के लिए निकल पड़ी।

शायद रास्ता भटक गई थी तान्या

शायद रास्ता भटक गई थी तान्या

धनंजय अपनी कार से सेक्टर-137 स्थित अपनी सोसायटी की तरफ मुड़ गया। लेकिन शायद तान्या रास्ता भटक गई। वह नोएडा 75 के गोलचक्कर पहुंच गई। यहीं पर वह यू टर्न ले रही थी। लेकिन तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी। नाले में गिरते वक्त कार के चारों पहिये ऊपर हो गए थे। क्रेन से कार को बाहर निकाला गया और युवती को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तान्या के खोजते हुए दोस्त पहुंचा घटनास्थल पर

तान्या के खोजते हुए दोस्त पहुंचा घटनास्थल पर

तान्या का दोस्त धनंजय जब घर पहुंचा तो उसकी कार पीछे नहीं थी। धनंजय ने थोड़ी देर इंतजार किया। इसके बाद इसने तान्या को फोन किया लेकिन फोन लगा नहीं। जिसके बाद धनंजय तान्या की तलाश करने के लिए निकल गया। तलाश करते हुए वह घटनास्थल पर पहुंचा। उस दौरान पुलिस राहत वह बचाव कार्य में लगी हुई थी।

फोटो साभार: तान्या खन्ना की फेसबुक वॉल से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+