'चिंता मत कीजिए, मोदी के अगले कार्यकाल में वो भी आ रहा है', BJP में जाते ही राधिका खेड़ा ने बता दी अंदर की बात
Radhika Khera: कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाली राधिका खेड़ा ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले कार्यकाल में होने वाले बड़े फैसलों को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है।
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक रह चुकीं राधिका खेड़ा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं।लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी से उनका इस्तीफा देना पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है।

अब उन्होंने मध्य प्रदेश के रतलाम से कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के '2 पत्नियां' वाले विवादिय बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, मध्य प्रदेश के रतलाम से कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया कहते हैं, "...कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद, हमने अपने ''संविधान'' में जो लिखा है, हर महिला के खाते में 1 लाख रुपये जमा किए जाएंगे। और जिनकी 2 पत्नियां हैं उन्हें 2 लाख रुपये मिलेंगे..."
राधिका खेड़ा बोलीं- 'इसलिए समान नागरिकता कानून, UCC जरूरी है'
कांतिलाल भूरिया के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राधिका खेड़ा ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा, ''इसलिए ही समान नागरिकता कानून, UCC जरूरी है! चिंता मत करिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अगले कार्यकाल में वो भी आ रहा है।''
राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर फिर कसा तंज
राधिका खेड़ा ने अपने एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा, ''कांग्रेस महिला की शिकायत पर कभी कार्रवाई नहीं करती है। कांग्रेस सिर्फ उन महिलाओं को मजबूर करती है पार्टी छोड़ने के लिए या उन्हें निकाल देती है अंगकिता दत्ता जैसे। लगे हाथ उनपे अनर्गल इल्जाम भी लगाती है। इतिहास साक्षी है..., नारी का अपमान संपूर्ण वंश के विनाश का कारण बन जाता है!''
बता दें कि अंगकिता दत्ता कांग्रेस असम की पूर्व यूथ विंग अध्यक्ष थीं। कांग्रेस ने उन्हें 2023 में पार्टी विरोधी गतिविधि करने के लिए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। राधिक खेड़ा ने भी कांग्रेस पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
