लीक हुआ राधिका आप्टे की फिल्म का बोल्ड सीन तो गुस्से में कही ये बात
नई दिल्ली। हाल ही में एक्ट्रेस राधिका आप्टे और देव पटेल की एक हॉलीवुड फिल्म 'द वेडिंग गेस्ट' का एक सीन लीक हुआ। ये देव और राधिका के बीच का सेक्स सीन था। क्लिप लीक होने के बाद राधिका आप्टे ने इसे उनके नाम पर फैलाए जाने पर गुस्सा जाहिर करते हुए समाज की सोच को धिक्कारा है। राधिका ने सीधे सवाल किया है कि यदी उस क्लिप में वे और देव पटेल दोनों हैं तो इसे सिर्फ उनके ही नाम पर क्यों वायरल किया जा रहा है।

'देव के नाम पर क्यों लीक नहीं हुआ सेक्स सीन'
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में राधिका ने कहा कि- इस फिल्म 'द वेडिंग गेस्ट' में और भी कई शानदार सीन हैं लेकिन एक सेक्स सीन को लीक किया गया क्यों हमारे इस समाज की सोच ही घटिया है। उन्होंने कहा कि 'लीक हुए सीन में राधिका आप्टे भी है और देव पटेल भी लेकिन सीन को सिर्फ मेरे नाम पर वायरल किया जा रहा है। क्यों ये लीन मेल एक्टर देव पटेल के नाम पर वायरल नहीं किया जा रहा?'

पहले भी लीक होते रहे राधिका की फिल्म के सीन
बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब राधिका की कोई फिल्म या कोई सीन लीक हुआ हो। बल्कि साल 2016 के अगस्त में भी आदिल हुसैन के साथ राधिका का एक काफी इंटीमेट सीन लीक हुआ था। इससे पहले राधिका ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि वह इस तरह के सीन करने में बिल्कुल नहीं हिचकिचातीं।

'मैं अपने शरीर के साथ सहज हूं'
उन्होंने कहा कि 'मुझे बोल्ड सीन करने में कोई डर नहीं लगता। मैं विश्व के सिनेमा के देखते हुए बड़ी हुई हूं और मैंने दुनियाभर में यात्रा की है। मैं अपने शरीर के साथ सहज हूं। और मैं निश्चिंत हो जाती हूं कि मैं सही हाथों में हूं। मैंने भारत और विदेशों में लोगों को स्टेज पर बिना कपड़ों के परफॉर्म करते देखा है। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता है कि मैं अपने शरीर को लेकर शर्माऊं क्यों। ये इकलौती चीज है जिसके कारण में परफॉर्म कर पाती हूं। इसलिए मुझे बोल्ड सीन करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती। बता दें कि माइकल विंटर बॉटम द्वारा निर्देशित फिल्म 'द वेडिंग गेस्ट' में जिम सर्भ भी अहम भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें- कियारा आडवाणी ने खोला राज, 'लस्ट स्टोरीज' में उनके वाइब्रेटर वाले सीन पर क्या था उनकी दादी का रिएक्शन
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications