राधे मां की आज मुंबई के कांदिवली थाने में पेशी, दहेज उत्पीड़न मामने में होगी पूछताछ
मुंबई। विवादों में घिरी गॉडमदर राधे मां पर आज दिन के 12 बजे मुंबई पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगी इससे पहले गुरूवार को बॉम्बेहाईकोर्ट ने राधे मां की अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया है।
इसलिए आज राधे मां मुंबई के कांदिवली थाने में पेश होंगी, उनके ऊपर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद राधे मां माहिम के दरगाह पर पहुंची थी और अपने लिए ऊपरवाले से दुआ मांगी थी।
गौरतलब है कि गॉडमदर राधे मां के खिलाफ पंजाब के ही कपूरथला में शिकायत दर्ज कराई गई है, इसी मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भी भेजा है, जिस दिन से राधे मां पर केस दर्ज हुआ है उस दिन के बाद से ही राधे मां के वस्त्रों और भाव-भंगिमाओं की बातें चर्चा में हैं, कुछ लोगों ने उन पर अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगाया है।













Click it and Unblock the Notifications