कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को दिखाए गए काले झंडे, कार पर फेंके अंडे
भुवनेश्वर में कृषि मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
भुवनेश्वर। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को शनिवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा है। केंद्रीय मंत्री के काफिले पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंडे फेंके और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राधा मोहन सिंह को काले झंडे भी दिखाए गए। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस की किसानों पर फायरिंग और मामले पर कृषि मंत्री के रुख को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया।

भुवनेश्वर में कृषि मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्रीय कृषि मंत्री ने मंदसौर मामले पर संवेदनहीनता की हदें पार कर दी हैं। वो किसानों के दर्द को समझने में पूरी तरह से नाकाम हैं और राज्य की पुलिस किसानों पर ज्यादती कर रही है।
मंत्री जी के योग पर गुस्सा
मध्य प्रदेश में किसानों के प्रदर्शन और पुलिस फायरिंग में छह किसानों की मौत के बाद बिहार के मोतीहारी में राधामोहन सिंह योग गुरु बाबा रामदेव के साथ मंच पर योग करते देखे गए थे। जिस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। किसानों के आंदोलन के सवाल को भी उन्होंने टालते हुए योग पर ध्यान की बात कही थी। वहीं किसान आंदोलन को कांग्रेस की साजिश कहकर टाल दिया था। उनके इस रुख पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
-
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications