नीतीश कुमार पर राबड़ी देवी का तंज, बोलीं- बिहार का मॉडल दुनिया अपना ले तो एक सेकेंड में कोरोना खत्म
नई दिल्ली। बिहार में कोरोना संकट के बीच इस वर्ष विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में विपक्ष ने प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से लालू का पूरा परिवार नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ मोर्चेबंदी में जुट गया है। बिहार में जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है, उसके बाद प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार पर राबड़ी देवी ने तीखा हमला बोला है। नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार का बहुचर्चित कोरोना मॉडल विश्व के बाक़ी देश अपना ले तो एक सेकंड में कोरोना वायरस ख़त्म हो जाएगा। ना कोई कोरोना जाँच, ना कोई मामला। ना वेंटिलेटर और ना हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता और ऊपर से सबसे कम केस का ख़िताब। कोई मरता है तो बोल दो, दूसरी बीमारी से मरा है। सिम्पल...।

ना सिर्फ राबड़ी देवी बल्कि लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश सरकार पर ट्विटर के जरिए निशाना साधा है। उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि, पर्दे में रहने दो पर्दा ना उठाओ, पर्दा जो उठ गया तो भेद खुल जाएगा। नीतीश कुमार के पंद्रह साल, भ्रम और झूठ का काला काल। वहीं बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में पिछले 15 वर्षों में 55 बड़े घोटाले हुए, लेकिन किसी भी वरिष्ठ अधिकारी या मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिर इन घोटालों में करोड़ो रुपए जो डूबे उसे कौन वापस करेगा।
Recommended Video
बता दें कि इससे पहले बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने तेल की कीमतों को लेकर प्रोटेस्ट मार्च निकाला था। तेजस्वी यादव ने कहा कि एक तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत कम हो रही है, लेकिन भारत में डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। क्या भारत सरकार जनता के साथ गलत नहीं कर रही है। तेजस्वी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि का आरजेडी कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि हम गरीबों, किसानों, मजदूरों की बातें करते हैं, वहीं केन्द्र की सरकार पूंजीपतियों की बात कर रही है। इसलिए हम इसका सांकेतिक रूप से विरोध करते हैं।
बिहार का बहुचर्चित कोरोना मॉडल विश्व के बाक़ी देश अपना ले तो एक सेकंड में कोरोना वायरस ख़त्म हो जाएगा।
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) June 28, 2020
ना कोई कोरोना जाँच, ना कोई मामला। ना वेंटिलेटर और ना हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता और ऊपर से सबसे कम केस का ख़िताब। कोई मरता है तो बोल दो, दूसरी बीमारी से मरा है। सिम्पल... pic.twitter.com/VfStrbq6Cx












Click it and Unblock the Notifications