तमिलनाडु की राजनीति पर ट्वीट के बाद अश्विन को देनी पड़ी सफाई

आर अश्विन बोले मेरे बयान का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, मेरा ट्वीट तमिलनाडु में चल रहे जॉब ड्राइव पर था।

नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में जिस तरह से उठापटक का दौर चल रहा है और मौजूदा मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने इस्तीफा दिया। जयललिता की करीबी माने जानी वाली शशिकला अगली मुख्यंत्री होंगी, लेकिन इन सब के बीच उनका विरोध शुरु हो गया। लेकिन इस पूरे प्रकरण में क्रिकेटर आर अश्विन के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी। अश्विन ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि तमिलनाडु में युवाओं के लिए 234 नौकरियों के मौके जल्द ही आने वाले हैं, इसके बाद माना जा रहा था कि उन्होंने शशिकला के खिलाफ ट्वीट किया है।

r ashwin

जिस तरह से सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट को लेकर चर्चा होने लगी उसपर खुद अश्विन ने सफाई दी और एक और ट्वीट करके इस पूरे प्रकरण पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि यह सिर्फ नौकरियों को लेकर था, इसका राजनीति से कुछ भी लेना देना नहीं है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि तमिलनाडु में कुल 235 विधानसभा सीटें हैं, जिसमे से एक सीट जयललिता के निधन के बाद खाली हुई है, ऐसे में अश्विन के ट्वीट के मायने निकाले जा रहे थे के शशिकला के अलावा हर किसी को चुनाव लड़ना होगा।


आपको बता दें कि शशिकला ने कभी भी राजनीति में कदम नहीं रखा और ना ही कोई चुनाव लड़ा है। लेकिन जयललिता के निधन के बाद उन्होंने पार्टी की कमान संभाली और अब वह प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। वहीं शशिकला के विरोध में डीएम ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि शशिकला को लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं चुना था और ना ही जयललिता ने उन्हें इस पद के लिए चुना है।

इसे भी पढ़ें- पन्नीरसेल्वम का इस्तीफा मंजूर, शशिकला के शपथ ग्रहण तक संभालेंगे सीएम की कुर्सी

आर अश्विन के ट्वीट के बाद माना जा रहा था कि उन्होंने भी शशिकला के खिलाफ ट्वीट किया है लेकिन उन्होंने अपने ट्वीट के बाद साफ कर दिया है कि इसका राजनीति के कोई लेना-देना नहीं है। आपका बता दें कि अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से आराम दिया गया था। वह आईसीसी की रैंकिंग में शीर्ष पर भी पहुंचे थे, एक बार फिर से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु हो रही सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+