महारानी एलिजाबेथ का निधन, दुनियाभर के नेताओं ने जताया शोक, मोदी, बाइडन,पुतिन ने दी श्रद्धांजलि
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने निधन से दो दिन पहले आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर नजर आई थीं जब उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस से मुलाकात की थी और उनसे नई सरकार बनाने को कहा था।
लंदन, 9 सितंबर : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में अंतिम सांस ली। महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए बकिंघम पैलेस के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अपने देश और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत विश्व के तमाम बड़े नेताओं ने महारानी के निधन पर गहरा शोक जताया है। बता दें कि, महारानी का अंतिम संस्कार उनके निधन के 10 दिन बाद होगा। इससे पहले, उनके ताबूत को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस तक निधन के पांच दिन बाद औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

डब्बावाला एसोसिएशन ने भी जताया दुख
Mumbai Dabbawala Association has had a very close relationship with British Royal Family ever since Prince Charles visited India. We're very sad to hear about the death of Queen Elizabeth II & all Dabbawalas pray that her soul rest in peace: Subhash Talekar, Association Chairman pic.twitter.com/z767pNJ01K
— ANI (@ANI) September 9, 2022
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एलिजाबेथ II के निधन पर जताया शोक
She defined an era: US prez Biden condoles death of British Queen Elizabeth II
Read @ANI Story | https://t.co/tuAKe5ZrJC#QueenElizabeth #QueenElizabethII #BritishQueen #JoeBiden #WhiteHouse pic.twitter.com/HpYRK6ADBB
— ANI Digital (@ani_digital) September 8, 2022












Click it and Unblock the Notifications