अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के घर लगा क्वारंटाइन का नोटिस, ये है वजह

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां अब तक 36 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर क्वारंटाइन का नोटिस चिपका दिया गया। जिसके बाद कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए, हालांकि बाद में ये बात साफ हो गई कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Recommended Video

    Coronavirus : Former PM Manmohan Singh के घर लगा Quarantine Notice,जानें वजह | वनइंडिया हिंदी
    सहायिका की बेटी निकली पॉजिटिव

    सहायिका की बेटी निकली पॉजिटिव

    दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली के 3, मोतीलाल नेहरु प्लेस स्थित आवास में रहते हैं। उनके आवास पर काम करने वाली सहायिका की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। डॉक्टर सिंह के आवास परिसर में ही एक सर्वेंट क्वार्टर बना है, जहां पर सहायिका अपने परिवार के साथ रहती है। मामला पता चलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्शन में आई और मनमोहन सिंह के आवास पर क्वारंटाइन का नोटिस चस्पा कर दिया। फिलहाल वहां पर किसी के आने-जाने पर रोक लगी हुई है। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमाम कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

    कुछ दिन पहले हुए थे बीमार

    कुछ दिन पहले हुए थे बीमार

    बता दें कि डॉ. सिंह को लंबे वक्त से हार्ट संबंधित दिक्कत है। प्रधानमंत्री रहते वक्त उनकी सर्जरी भी हुई थी। पिछले कई दिनों से उनको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ रही हैं। जिस वजह से उन्हें मई में एम्स में भर्ती करवाया गया था। सीने में ज्यादा दर्द होने की वजह से वो आईसीयू में भी रहे थे, हालांकि बाद में हालत सुधरने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

    देश की हालत चिंताजनक

    देश की हालत चिंताजनक

    शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर 11,458 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही अब मरीजों की संख्या बढ़कर 3,08,993 हो गई है। एक दिन में कोरोना वायरस के मरीज मिलने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 386 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8884 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कोरोना के 1,54,330 मरीज ठीक हुए हैं और फिलहाल एक्टिव केस 1,45,779 हैं। राजधानी दिल्ली भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां पर 36,824 मामले सामने आए हैं। इसमें 1,214 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+