QS World University Rankings: IIT बॉम्बे देश का सबसे सस्टेनेबल शैक्षिक संस्थान, JNU को मिला तीसरा स्थान
QS World University Rankingsआईआईटी बॉम्बे और जेएनयू ने एक बार देश के अच्छे संस्थानों की रैंकिंग में बाजी मारी है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: सस्टेनेबिलिटी द्वारा आज जारी की गई लिस्ट में आईआईटी बॉम्बे को भारत का सबसे अच्छा शैक्षणिक संस्थान बताया गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-बॉम्बे ने लगातार चौथे वर्ष शीर्ष भारतीय संस्थान के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी।

क्यूएस की ओर से जारी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में भारत के 15 शैक्षिक संस्थानों ने दुनिया के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों की लिस्ट में जगह बनायी है। आईआईटी बॉम्बे को 281-300 स्थान की श्रेणी में रखा गया है। इसके बाद आईआईटी दिल्ली को 321-340 स्थान की श्रेणी में रखा गया है। वहीं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को 361-380 स्थान की श्रेणी में रखा गया है।
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग ने मूल्यांकन करने के लिए एक नया ढांचा विकसित किया है। इसके तहत देखा जाता है कि, विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय और सामाजिक मुद्दों से निपटने के लिए कैसे कदम उठाते हैं। इस वर्ष विशेषज्ञों ने विशिष्ट पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करने वाले 1300 से अधिक उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन किया। जिनमें से 700 संस्थानों को अंतिम रैंकिंग सूची में शामिल किया गया।
इस लिस्ट में भारतीय शैक्षणिक संस्थानों में आईआईटी बॉम्बे पहले स्थान पर है, दूसरे स्थान पर आईआईटी दिल्ली और तीसरे स्थान पर जेएनयू है। लिस्ट में चौथे स्थान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी का नंबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय को 381-400 स्थान की श्रेणी में रखा गया था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटीके) पांचवें स्थान (451-500) पर है।
इस रैंकिंग लिस्ट में अन्य भारतीय उच्च संस्थानों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटीआर), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, जादवपुर विश्वविद्यालय, भारतीय विज्ञान संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (आईआईटी-केजीपी), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, बिड़ला प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान पिलानी , भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IITG) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IITM),शामिल हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications