MP के PWD मिनिस्टर का एलान, गुरु का आदेश है तीन चुनाव और लडूंगा
मध्य प्रदेश में सागर जिले की रहली-गढ़ाकोटा विधानसभा से 8 बार के विधायक व प्रदेश के पीडब्ल्युडी मंत्री गोपाल भार्गव ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच से एलान करते हुए कहा कि अभी तीन चुनाव और लडूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे गुरु का आदेश है, चुनाव लड़ना है और आगे बढ़ना है।

एमपी के सबसे सीनियर व 8 बार के विधानसभा चुनाव विजेता मंत्री गोपाल भार्गव ने एक बयान देकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि वे अभी तीन चुनाव और लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनके गुरु ने उनको आदेश दिया है कि वे अभी राजनीति में रहेंगे और अगले तीन चुनाव लड़कर जनता की सेवा करेंगे। बता दें कि गोपाल भार्गव मप्र विधानसभा में सबसे सीनियर विधायक हैं। वे साल 2018-19 में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।
दरअसल बीते रोज रहली विधानसभा के पाटई गांव में एक सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में पीडब्ल्युडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि गुरु ने तो भगवान के दर्शन करवाए हैं, सदगुरु की बात को कौन टाल सकता है। उन्होंने मंच से कैमरामेन व मीडियाकर्मी की तरफ हाथ से इशारा करते हुए कहा कि आप लोग रिकॉड कर लेना मेरे भाईयो। गुरु का आदेश है कि अभी गोपाल तुम्हें तीन चुनाव और लड़ना है। आगे बढ़ना है। मंत्री ने आगे कहा कि गुरु ने कहा है कि गोपाल तुम चुनाव लड़ते रहना। जनता का भला करते रहना, कल्याण करते रहना। न किसी की बुराई करना और न किसी की निंदा करना. तुम्हारी कोई कितनी भी बुराई करें, निंदा करें. लेकिन तुम्हें किसी की निंदा नहीं करना है...
यह भी पढ़ें: हवाई अड्डे जैसा दिखेगा मप्र का यह रेलवे स्टेशन, जानिए क्या होगी सुविधा और खासियत
मंत्री बोले मेरी इच्छा है, जाने के बाद भी जनता याद करे
मंत्री गोपाल भार्गव ने मंच से कहा कि रहली की जनता मेरी एटीएम है। मेरी इच्छा है कि रहली विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्य इस तरह से हों कि मेरे जाने के बाद भी लोग कहें कि यह निर्माण विधायक एवं मंत्री गोपाल भार्गव ने कराया था। उन्होंने कहा कि नागरिक मेरे बैंक एटीएम हैं, जिनके आशीर्वाद रूपी एटीएम का मैं उपयोग करता हूं। मंत्री भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के रूप में कार्य कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications