हवाई अड्डे जैसा दिखेगा मप्र का यह रेलवे स्टेशन, जानिए क्या होगी सुविधा और खासियत
हवाई अड्डे की तर्ज पर सागर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 22 करोड़ रुपए की लागत से प्रथम चरण में विकसित किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत सागर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के संबंध में आयोजित बैठक में सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि सागर रेलवे स्टेशन का विकास हवाई अड्डे की तर्ज पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 22 करोड़ रू. की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। जिसमें समस्त आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सांसद राजबहादुर सिंह ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सागर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सुगम आवागमन (एंट्रेंस एंड एग्जिट) 4 संदम ट्रैक बनेगा-पिक अप एंड ड्राप सुविधा, प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ेगी। जिससे हैंडीकैप और सीनियर सिटीजन को लाभ होगा। दो नए प्लेटफार्म बनेंगे, फेज २ में रेलवे ट्रैक के ऊपर 12 मीटर चौड़ाई का रानी कमलापति स्टेशन की तर्ज़ पर नया रैंप ब्रिज बनेगा, जिसने वेटिंग लाउंज और स्टाल लग सकेंगे, जिससे रोज़गार बढ़ेगा। स्टेशन का आधुनिक ब्यूटीफ़िकेशन विथ लाइट्स होगा। नई ऑटो और 4 व्हीलर पार्किंग बनेगी। स्टेशन में सीसी टी.बी. कैमरे, नए साइन बोर्ड्स इंडिकेशंस, पूरा प्लेटफार्म का शेड कवर होगा, वेटिंग रूम का रि-डेवहलपमेंट और नये टॉयलेट् भी बनेंगे। समीक्षा बैठक में लिधौरा गुडस शेड तक मुख्य रोड से 7 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की सहमति बनी। जिसका निर्माण तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
डिंपल पेट्रोल पंप के पास वाले गेट पर आरओबी बनाएं: विधायक शैलेंद्र जैन
सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि रेलवे द्वारा कराए जा रहे सभी कार्य शीघ्रता से कराए जाएं, जिससे कि निर्माण के समय प्रतिबंधित किए गए मार्ग से पुनः आवागमन शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि डिंपल पेट्रोल पंप के पास वाले गेट पर आरओबी बनाएं जिससे कि शहर से स्टेशन एवं सदर की तरफ जाने वाला आवागमन सुचारू रूप से चल सके।
सागर-दमोह-कटनी रुट से महाराष्ट्र के लिए जल्द मिलेगी ट्रेन
समीक्षा बैठक में मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर विवेक शील ने कहां कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय रेलवे को अत्याधुनिक बनाने एवं सर्वसुविधा युक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सागर रेलवे स्टेशन का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि आप सभी की जो बात है उस पर शीघ्रता से कार्य किया जाएगा और काम भी प्रारंभ होंगे। उन्होंने सागर से महाराष्ट्र की तरफ यात्री गाड़ी की मांग पर कहा कि शीघ्र ही सागर दमोह कटनी बीना रूट से महाराष्ट्र की तरफ गाड़ी चलाने की अनुमति मिलेगी।
इन्होंने बैठक में रखे सुझाव
बैठक के दौरान वीरेंद्र पाठक, नरेश यादव, जबलपुर रेल मंडल के डीसीएम विश्वा राजन, सीपीएम जबलपुर एसके सिंह, सीनियर डीईएन जबलपुर जेपी सिंह, श्री दीपक दुबे, सांसद प्रतिनिधि विनोद चौकसे, अनुविभागीय अधिकारी विजय डेहरिया, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सिंह, तहसीलदार दुर्गेश तिवारी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हरिशंकर जायसवाल, पीएस पंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं रेलवे के अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications