Putin India Visit: क्या सच में है रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक सीक्रेट बेटी?

नई दिल्ली, 06 दिसंबर। पूरे विश्व की निगाहें इस वक्त रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर टिकी हुई है। राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री मोदी को मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400 का मॉडल गिफ्ट करने वाले हैं। दोनों देशों के कई बड़े समझौते पर हस्ताक्षर होने वाले हैं। अगर राजनीति और विदेश नीति से परे जाकर देखें तो पुतिन और मोदी विश्न की दो लोकप्रिय हस्तियों में शामिल हैं इसलिए इन दोनों की मुलाकात की खबर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित हैं।

ल्यूडमिला शक्रेबेनेवा से हुई थी पुतिन की शादी

ल्यूडमिला शक्रेबेनेवा से हुई थी पुतिन की शादी

मालूम हो कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की भी वजह से चर्चित रहते हैं। हालांकि वो काफी कोशिशें करते हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ पर्सनल रहे लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाता है। अपनी फिटनेस के लिए भी काफी लोकप्रिय पुतिन को घुड़सवारी, स्विमिंग और एक्सरसाइज का काफी शौक है, उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर स्विमिंग करते हुए या घुड़सवारी करते हुए वायरल होती हैं। पुतिन ने ल्यूडमिला शक्रेबेनेवा नाम की महिला से हुई थी, जिससे उन्हें दो बेटियां मारिया और कैटरीना है।

ल्यूडमिला पहले एरोफ्लॉट फ्लाइट अटेंडेंट थीं

ल्यूडमिला पहले एरोफ्लॉट फ्लाइट अटेंडेंट थीं

मालूम हो कि ल्यूडमिला पहले एरोफ्लॉट फ्लाइट अटेंडेंट थीं , जिस वक्त उनकी शादी हुई थी उस वक्त पुतिन केजीबी एजेंट थे। दोनों खुशहाल लाइफ जी रहे थे। पुतिन 2000 में रूस के राष्ट्रपति बने लेकिन उनके विदेशी दौरों पर और इवेंट में उनकी पत्नी नजर नहीं आती थीं। साल 2013 में दोनों अलग हो गए लेकिन आज तक दोनों के अलग होने की वजह नहीं पता है। पत्नी से तलाक होने के बाद व्लादिमीर पुतिन का नाम कई लड़कियों से जुड़ा तो कुछ लोग कहते हैं कि पुतिन ने ओलंपिक गोल्ड मेडल जिमनास्ट एलिना कैबेवा को भी डेट किया है तो वहीं कुछ का कहना है कि पुतिन ने काफी लंबा वक्त अपने घर काम करने वाली महिला स्वेतलाना क्रिवोनोगिख के साथ बिताया है।

पुतिन की हैं दो बेटियां,रहती हैं मीडिया से दूर

पुतिन की हैं दो बेटियां,रहती हैं मीडिया से दूर

हालांकि दोनों की ओर से पब्लिकली इस बारे में कभी भी कुछ भी नहीं कहा गया है। पुतिन की दोनों बेटियां भी मीडिया से दूर रहती हैं। उनकी बड़ी बेटी मारिया रूस में ही रहती हैं। एक बॉयोलॉजिस्‍ट और रिसर्चर हैं तो वहीं उनकी दूसरी बेटी कैटरीना एक एक्रोबैट डांसर है। रूसी मीडिया के मुताबिक उनकी शादी रूस के बैंक रोशिया के मालिक के बेटे से हुई हैं और वो करीब 1.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं।

'सीक्रेट' बेटी

'सीक्रेट' बेटी

वैसे पुतिन के बारे में कहा जाता है कि उनकी एक'सीक्रेट' बेटी भी है, जिसका नाम एलिजावेटा है। जो कि पुतिन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड स्वेतलाना क्रिवोनोगिख की बेटी है। हालांकि इस बात को पुतिन के प्रवक्ता खारिज कर चुके हैं। पिछले साल रूसी मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पुतिन के 45 वर्षीय एक महिला सफाईकर्मी स्वेतलाना क्रिवोनोगिख से संबंध थे। अब यह महिला 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की मालकिन हो चुकी है। फिलहाल एलिजावेटा इसलिए ही रूसी मीडिया में पुतिन की 'सीक्रेट' बेटी के नाम से ही चर्चित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+