किसान आंदोलन: अब पंजाबी स्टार जापजी खैरा ने किया कंगना को चैलेंज, कहा- हिम्मत है तो...

नई दिल्ली: कृषि बिल के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। जिस वजह से उन्होंने दिल्ली कूच कर दिया है, हालांकि पुलिस ने उन्हें रामलीला मैदान में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी। ऐसे में किसानों ने दिल्ली से लगती अन्य राज्यों की सीमाओं पर डेरा डाल दिया। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किसानों के लिए कई विवादित ट्वीट किए। जिस पर पंजाबी स्टार्स अब कंगना की आलोचना कर रहे हैं। अब पंजाबी एक्ट्रेस जापजी खैरा ने कंगना को एक चैलेंज दिया है।

किसानों के बीच पहुंचीं जापजी खैरा

किसानों के बीच पहुंचीं जापजी खैरा

दरअसल दिल्ली के बॉर्डर पर किसानों ने मोर्चा संभाल रखा है। उनके साथ कई महिला किसान भी प्रदर्शन में हिस्सा ले रही हैं। अब पंजाबी स्टार जापजी खैरा ने भी आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया है। साथ ही वो बॉर्डर पर महिला किसानों से मिलने पहुंची। इसका एक वीडियो उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने कंगना रनौत को प्रदर्शन वाली जगह पर आने का चैलेंज किया।

'कई लोगों ने की बांटने की कोशिश'

'कई लोगों ने की बांटने की कोशिश'

वीडियो में जापजी खैरा ने कहा कि हम पर कई तरह के इल्जाम लगाए जा रहे हैं। कई लोगों ने हमें बांटने की कोशिश भी की, लेकिन हमें सब्र से काम करना है। मैं अपने सारे बड़े-बुजुर्गों से यही कहूंगी कि आप हम पर अपना आशीर्वाद और साथ बनाए रखें। इसी बीच वहां पर कंगना का भी जिक्र हुआ, जिस पर उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चैलेंज करती हूं कि वो यहां (प्रदर्शनस्थल) पर आकर और यहां बैठी महिलाओं से बात करके दिखाएं। हमारी मां-बहनें किस हालात से गुजर रही हैं, उसका आपको एहसास नहीं हो सकता है।

यहां क्लिक कर देखें जापजी खैरा का वीडियो

Recommended Video

    Farmers Protest: Singhu Border पर पहुंचे Diljit Dosanjh, किसानों से की बातचीत | वनइंडिया हिंदी
    क्या था कंगना का ट्वीट?

    क्या था कंगना का ट्वीट?

    इस बार बठिंडा की मोहिंदर कौर और बरनाला की जनगीर कौर किसान आंदोलन का चेहरा बन चुकी हैं। उन पर कुछ दिन पहले कंगना ने ट्वीट कर लिखा कि ये वही दादी हैं जो शाहीन बाग में 100 रुपये लेकर प्रोटेस्ट करती थीं। अब वो किसानों के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि बाद में कंगना को पता चला कि उन्होंने फेक ट्वीट को रिट्वीट किया था, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद पंजाबी सिंगर दिलजीत, हिमांशी खुराना और मिका सिंह समेत कई हस्तियों ने कंगना की आलोचना की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+