सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने सरकार से मांगी सुरक्षा

पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिंगर मनकीरत औलख सुर्खियों में आ गए हैं।

नई दिल्ली, 31 मई: पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिंगर मनकीरत औलख सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने मूसेवाला की हत्या के दो दिन बाद सरकार से सुरक्षा की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, औलख को भी अप्रैल में इसी तरह की जान से मारने की धमकी मिली थी।

Recommended Video

      Sidhu Moosewala Murder: Singer मूसेवाला की हत्या- से पहले का CCTV Footage आया सामने| वनइंडिया हिंदी
      mankirat aulakh
      Photo Credit:

      मनकीरत औलख ने दविंदर बंबिहा गैंग से मिली धमकियों के बाद पंजाब पुलिस से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पंजाबी गायक से नेता बने सिद्धू मूस वाला की 29 मई रविवार को मनसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

      गोल्डी बरार ने ली हत्या की जिम्मेदारी

      कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से करीबी संबंध रखने वाले बरार ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उसने गैंगस्टर विक्की मिड्दुखेरा की मौत का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की थी।

      गोल्डी बरार भगोड़ा घोषित

      पंजाब पुलिस के डोजियर के मुताबिक गोल्डी बरार का पूरा नाम सतविंदरजीत सिंह है। वह ए प्लस कैटेगरी का गैंगस्टर है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस के जेल जाने के बाद गोल्डी बराड़ ने गैंग की कमान संभाली है।

      एपी ढिल्लों ने जताया दुख

      वहीं, इससे पहले पंजाबी सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर भारतीय मूल के कनाडाई रैपर एपी ढिल्लों ने गहरा दुख व्यक्त किया। घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए ढिल्लों ने अपने इंस्टाग्राम पर कहा कि पर्दे के पीछे पंजाबी कलाकार होना कितना मुश्किल है। एपी ढिल्लों को खासतौर पर इंसाने और ब्राउन मुंडे जैसे हिट गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने लिखा कि भले ही मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी। कहा कि अधिकांश लोग नहीं जान पाते हैं कि पंजाबी कलाकार होना कितना मुश्किल काम है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+