AAP के बाद BJP ने जारी की उपचुनाव के लिए कैंडिडेट लिस्ट, पंजाब में अनुराल को बनाया उम्मीदवार
Punjab-Bengal By Election: भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब और बंगाल उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने जालंधर पश्चिम (एससी) से शीतल अंगुराल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
जबकि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के उपचुनाव के लिए रायगंज से मानस कुमार घोष, राणाघाट दक्षिण (एससी) से मनोज कुमार विश्वास, बगदा (एससी) से बिनय कुमार विश्वास और मानिकतला से कल्याण चौबे भट्टाचार्य को अपना कैंडिडेट घोषित किया है।

आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष 64 वर्षीय मोहिंदर भगत को जालंधर पश्चिम से अपना उम्मीदवार बनाने के फैसले की घोषणा के तुरंत बाद, भारतीय जनता पार्टी ने 40 वर्षीय पूर्व आप विधायक शीतल अंगुराल इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार बनाया। जालंधर में 10 जुलाई को उपचुनाव होने हैं।
By-election in Punjab & West Bengal | BJP nominates Sheetal Angural from Jalandhar West (SC), Manas Kumar Ghosh from Raiganj, Manoj Kumar Biswas from Ranaghat Dakshin (SC), Binay Kumar Biswas from Bagda (SC) and Kalyan Chaubey Bhattacharya from Maniktala pic.twitter.com/QgaKGzzD13
— ANI (@ANI) June 17, 2024
शीतल अंगुराल लोकसभा चुनाव से पहले, 27 मार्च को राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं थीं। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान द्वारा 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद यह सीट खाली हो गई।
2022 के विधानसभा चुनाव में अंगुराल ने तत्कालीन कांग्रेस उम्मीदवार 49 वर्षीय सुशील कुमार रिंकू को 4,253 वोटों से हराया था।
शीतल अंगुराल ने आप में शामिल होने से पहले भाजपा के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और 2022 का विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक लड़ा। अंगुराल आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू के साथ भाजपा में वापस आ गईं। रिंकू ने 4 जून को जारी हुए चुनाव परिणाम में कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से रिकॉर्ड 1.75 लाख वोटों से हार गए थे।
रिंकू और अंगुराल जालंधर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से हैं और अपने अधिकांश राजनीतिक करियर के दौरान उनके बीच टकराव रहा है। रिंकू के बीजेपी में शामिल होने के बाद उनके रिश्ते बेहतर हुए और अब वे अक्सर साथ नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications