थाने के सामने किन्नरों ने उतारे कपड़े, कहा- हमारा रेप करना चाहते थे वो लड़के
मोहालीः मोहाली के मटौर थाने के बाहर मंगलवार को 10 से 12 किन्नरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते रोड जाम हो गया। अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे किन्नरों ने कई कारों को नुकसान पहुंचाया। किन्नरों ने आरोप लगाया कि कार सवार कुछ लड़के उनके साथ रेप करना चाहते थे। कई लड़के शराब के नशे में थे, लड़कों ने रात में उनके साथ बुरा बर्ताव किया। इसी दौरान झगड़ा हो गया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें बदनाम किया गया।

किन्नरों ने किया विरोध प्रदर्शन
किन्नरों का आरोप है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके विरोध में कई किन्नरों ने अर्धनग्न होकर मंगलवार को सुबह 10 बजे के करीब विरोध-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण रोड जाम हो गया था।

पुलिस ने किन्नरों से बात की
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सुबह 10-12 किन्नर थाने पहुंचे थे, जब थाने के एसएचओ दो घंटे के इंतजार के बाद उनसे मिलने नहीं आए तो ये लोग हंगामा करने लगे। करीब दो घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। थाने के गेट के सामने किन्नरों के कपड़े उतार दिए। कई किन्नर गाड़ियों पर चढ़ गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ बढ़ती गई और इलाके में जाम लग गया। इसके बाद थाने के SHO राजीव कुमार और DSP सिटी-1 विजय आलम ने मौके पर पहुंचकर किन्नरों से बातचीत की।

किन्नरों ने लगाया बदनाम करने का आरोप
मामला शांत होने के बाद किन्नरों का कहना था कि वीडियो में कई लोग उन्हें लुटेरा बता रहे हैं, लेकिन सच्चाई ये नहीं है। जब रात वो लोग घर लौट रहे थे तो कार सवार कुछ लड़कों ने उन्हें रोक लिया और उन्हे रेप करने की कोशिश की गई।

पुलिस ने दिया जांच का भरोसा
किन्नरों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बचाव में झगड़ा शुरू हो गया। एक किन्नर के शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए। किन्नरों ने आरोप लगाया कि लड़कों ने उन्हें डंडों से पीटा। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications