यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट गुरलाल सिंह मर्डर केस में 3 गिरफ्तार, कनाडा में रची गई थी साजिश

फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट के यूथ कांग्रेस के अध्‍यक्ष और जिला परिषद के मेंबर गुरलाल सिंह भुल्‍लर की हत्‍या के मामले में दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरलाल की हत्‍या 18 फरवरी को उस वक्‍त हुई थी जब वो फरीदकोट के जुबली चौक पर अपने दोस्‍त की दुकान से निकलकर अपनी कार में बैठने जा रहे थे। उस समय मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गुरलाल को गोलियों से छलनी कर दियरा था। गुरलाल को 18 गोलियां मारी गई थीं। उसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए थे।

यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट गुरलाल सिंह मर्डर केस में 3 गिरफ्तार, कनाडा में रची गई थी साजिश

इस पूरे मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीजीपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह भुल्लर की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा कि फरीदकोट यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर हमले की घटना चौंकाने वाली है। मैंने पंजाब के डीजीपी को निर्देशित किया है कि मामले की एक त्वरित जांच सुनिश्चित करें। इस जघन्य कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इसके बाद दिल्‍ली पुलिस को पता चला कि इस हत्‍याकांड के पीछे लॉरेंस विश्नोई गैंग का हाथ है। लॉरेंस विश्नोई फिलहाल अजमेर जेल में बंद है। पुलिस ने इनके कब्‍जे से 2 पिस्टल 8 कारतूस बरामद किए हैं।

कनाडा में बैठे गोल्डी बरार ने रची हत्‍या की साजिश

आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि भुल्‍लर की हत्‍या की साजिश कनाडा में बैठे गोल्‍डी बरार ने रची थी। गोल्‍डी लारेंस का ही साथी है और कनाड़ा में बैठकर वसूली का गैंग चलाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+