गुरदासपुर: आतंकियों के मारे जाने के बाद दीनानगर पुलिस स्टेशन में फिर धमाका
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। पंजाब के गुरदासपुर में कथित तौर पर पाकिस्तान से आए अत्याधुनिक हथियारों से लैस तीन आतंकवादियों द्वारा सोमवार को खेले गए खूनी खेल में तीन नागरिकों की मौत गई, जबकि एक पुलिस अधीक्षक सहित चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। आतंकवादियों व पुलिस के बीच 11 घंटे चली मुठभेड़ के दौरान सभी तीनों आतंकवादी मारे गए। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>तीनों आतंकवादियों को मार गिराने में पंजाब पुलिस के कमांडो को कई घंटे का समय लगा, जो गुरदासपुर जिले के दीनानगर में एक पुलिस थाने में छिपे थे। मगर अभी-अभी खबर आ रही है कि गुरदासपुर के दीनानगर पुलिस स्टेशन में फिर धमाका हुआ है।
जानकारी
के मुताबिक, यह धमाका दीनानगर थाने के निकट खाली पड़े उसी मकान में हुआ है जिसमें सोमवार को आतंकियों ने डेरा डाला था। धमाके में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन आशंका जाहिर की जा रही है यह धमाका आतंकियों के शव के नीचे पड़े ग्रेनाइड में हुआ है। हालांकि जांच की जा रही है क्योंकि मौके से बरामद बमों को डिफ्यूज किया जा चुका था।











Click it and Unblock the Notifications