पंजाब: पुलिस को संदिग्ध बैग से मिले 11 जंग लगे बम, साजिश की आशंका
अमृतसर/वाराणसी। पंजाब पुलिस को एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ है। बैग की जांच में पुलिस को इसमें से 11 बम बरामद हुए हैं। जिसमें जंग लगा हुआ है।

अमृतसर से बरामद हुआ बैग
पूरा मामला अमृतसर के छेहेर्ता रोड के पास का है। जहां पुलिस टीम को एक बैग मिला। उन्होंने जब जांच की तो बैग से 11 जंग लगे बम मिले।
ये साफ नहीं हुआ है कि ये बैग किसका है। इसमें जंग लगे बम किस लिए मंगाए गए थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
सवाल उठ रहे हैं कि कहीं जंग लगे बम के पीछे बड़ी साजिश तो नहीं है। फिलहाल पुलिस टीम ने बमों को बरामद करके मामले की जांच कर रही है।
वाराणसी में संदिग्ध बैग से सनसनी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी संदिग्ध बैग मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत ही मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बैग वाली जगह को अपने कब्जे में ले लिया और बम स्क्वॉयड टीम को बुलाया। हालांकि जांच में कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है।
पूरा मामला वाराणसी के सुंदर नगर का है। जहां बैग मिलने से सनसनी फैल गई। बम स्क्वॉयड टीम की जांच में बैग से कोई भी संदेहास्पद वस्तु नहीं मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications