पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल की खुली किस्मत, लॉटरी में जीते 2 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात अशोक कुमार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उनको पता चला कि लॉटरी में उन्होंने 2 करोड़ रु जीत लिए हैं। पंजाब सरकार के नए साल के लोहड़ी बंपर ड्रॉ में अशोक कुमार ने दो करोड़ रुपए जीते हैं। लॉटरी की घोषणा रविवार को की गई। लॉटरी जीतने वाले अशोक कुमार का कहना है कि इतनी बड़ी रकम ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी है।

लॉटरी की पुरस्कार राशि ने बदल दी जिंदगी

लॉटरी की पुरस्कार राशि ने बदल दी जिंदगी

होशियारपुर जिले के मोटियन गांव के रहने वाले 30 साल के अशोक कुमार ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन करोड़पति बनेंगे। अशोक पुरस्कार राशि का लॉटरी टिकट कहीं रखकर भूल गए थे। बाद में उन्हें यह होशियारपुर पुलिस स्टेशन में अपनी डेस्क की दराज में मिला। अशोक कुमार कहते हैं कि लॉटरी की पुरस्कार राशि ने उनकी जिंदगी बदल ही दी है।

लॉटरी में जीते 2 करोड़

लॉटरी में जीते 2 करोड़

लॉटरी विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब में सावन बंपर 2019 की बिक्री चल रही है और यह ड्रॉ 8 जुलाई को घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ रुपए का पहला पुरस्कार दो विजेताओं ( प्रत्येक को 1.5 करोड़) को दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5 विजेताओं को 10-10 लाख रुपए की राशि दी जाएगी जबकि तृतीय पुरस्कार के रूप में 2.5 लाख रु 20 लोगों को दिए जाएंगे। अशोक कुमार लॉटरी में 2 करोड़ जीतने के बाद बहुत खुश हैं।

पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं अशोक कुमार

पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं अशोक कुमार

इसके पहले एक भारतीय ने दुबई में लॉटरी में करोड़ों की राशि जीती थी। केरल के कोट्टम के रहने वाले कुमार ने दुबई ड्यूटी फ्री लॉटरी खरीदी थी। कुमार दुबई के एक प्राइवेट फर्म में फाइनेंस मैनेजर की नौकरी करते हैं। एक दिन सुबह उनके पास दुबई ड्यूटी फ्री अथॉरिटी से फोन आया, जिसने उन्हें बताया कि उन्होंने बोनांजा जीता है, लेकिन कुमार को उनकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ। उन्हें कूपन खरीदा था ये बात उन्हें याद थी, लेकिन वो जीत जाएंगे इसका अंदाजा नहीं था। कुमार को जब बता चला कि उन्होंने 1 मिलियन डॉलर का इनाम जीता है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+