अरुण जेटली की दो टूक, नहीं बढ़ेगा पंजाब का सेना में भर्ती कोटा
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)केन्द्र सरकार का पंजाब का सेना में भर्ती कोटा बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने साफ कर दिया है कि यह मुमकिन नहीं है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जाहिर है कि जेटली के दो टूक फैसले से पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को झटका लगेगा जो चाहते थे कि सेना में पंजाब का भर्ती कोटा बढ़ जाए।
पंजाबियों की कुर्बानियां
जेटली ने बादल को भेजे एक पत्र में यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बादल ने विधानसभा में पारित एक प्रस्ताव का हवाला देते हुए सेना में पंजाब का कोटा बढ़ाने की मांग की थी।
दरअसल पंजाब विधानसभा में पारित प्रस्ताव में पंजाब से सेना में घटती भर्ती पर चिंता जताई गई थी। विधायकों ने कहा था कि पंजाब ने सबसे ज्यादा कुर्बानियां की हैं। आजादी की जंग में जितने लोगों को फांसी दी गई, उनमें 92 फीसदी पंजाबी थे।
पिछले दो दशक से आबादी के हिसाब से भर्ती कोटा बना दिए जाने से अब सिर्फ दो फीसदी सैनिक ही पंजाब से भर्ती होते हैं। रक्षा मामलों के जानकार पुष्परंजन ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री की मांग को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि अब सब राज्यों के लिए भर्ती कोटा तय हो चुका है।
अपने जवाब में जेटली ने कहा है कि वर्तमान पॉलिसी सभी के लिए प्रदेशों के लिए समान है।












Click it and Unblock the Notifications