नीरव मोदी ने पीएनबी के जिस ब्रांच में की थी धोखाधड़ी, वहां फिर लगा करोड़ों का चूना
मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक में लगभग 13 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले के बाद एक घोटाला सामने आया है। मुंबई स्थित पीएनबी की ब्राडी हाउस ब्रांच ने पुलिस में 9.9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। यह वही बैंक है जिसमें नीरव मोदी ने 13 हजार करोड़ की हेराफेरी की थी। इस घोटाले में चंदेरी पेपर और एलाइड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड का नाम सामने आ रहा है।

सीबीआई ने इसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर, जांच शुरु कर दी है। इस मामले पर अभी पीएनबी की और से कोई बयान नहीं आया है और न ही चंदेरी पेपर ने इस पर कोई कमेंट किया है।सीबीआई ने पीएनबी के एक्स डीजीएम गोकुलनाथ शेट्टी और मनोज हनुमंत खरावत चंदेरी पेपर के प्रमोटर्स हैं।
आपको बता दें कि शेट्टी 13 हजार करोड़ रुपए के नीरव मोदी और मेहुल चोकसी मामले में आरोपी हैं। शेट्टी ने अवैध तरीके के चंदेरी पेपर को दो एलओयू जारी करवाए थे। ये एलओयू 25 अप्रैल 2017 को एसबीआई की एंटवर्प शाखा से करवाए गए थे।
पीएनबी के 12700 करोड़ का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए इंटरपोल का रुख किया है। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन के एक मामले में अदालत की ओर से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर ईडी ने नीरव और चोकसी के खिलाफ इंटरपोल वारंट जारी करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications