पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंकने वाले को दो साल की जेल
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंकने के मामले में एक शख्स को कोर्ट ने दो साल जेल की सजा सुनाई है। पूरा मामला साल 2017 है, जब पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान प्रकाश सिंह बादल अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में रैली को संबोधित कर रहे थे। उस समय प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री भी थे। इसी रैली के दौरान ही उन पर इस शख्स ने जूता उछाल दिया था। उसी मामले में कोर्ट ने आरोपी शख्स को दो साल जेल की सजा सुनाई है।

पूरा मामला प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र लाम्बी का है, उस समय बादल राट्टा खेरा गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे और रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली को संबोधित करने के बाद ही कुछ लोगों का समूह वहां पहुंचा, उनमें से किसी ने प्रकाश सिंह बादल पर जूता उछाल दिया। हालांकि बाद में आरोपी शख्स को पकड़ लिया गया।
जूता फेंकने को लेकर सजा पाने वाले शख्स की पहचान गुरबचन सिंह के तौर पर हुई है। मुक्तसर एसएसपी ध्रुमन निम्बाले ने बताया कि गुरबचन सिंह, सिख नेता अमरीक सिंह अजनाला का करीबी रिश्तेदार है। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान और बादल सरकार के दौरान कथित सरकारी निष्क्रियता को लेकर इस शख्स ने ये कदम उठाया। पूरे मामले में जरूरी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसमें अब उसे कोर्ट ने दो साल जेल की सजा सुनाई है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications