पंजाब में AAP उम्मीदवार हरविंदर सिंह की हत्या, बेड के पास से बरामद हुई शराब की बोतल

चंडीगढ। पंजाब में जिला परिषद चुनाव में खड़ा आम आदमी पार्टी का एक उम्मीदवार सोमवार को बठिंडा जिले के जेठुके गांव में अपने घर पर मृत मिला। पुलिस को उसकी हत्या होने का संदेह है. हरविंदर सिंह हिंडा (42) ने गिल कलां जिला परिषद जोन से नामांकन भरा था। जानकारी के मुताबिक रविवार को कि तीन युवकों ने 40 वर्षीय हरविंदर सिंह की हत्या उनके घर पर ही कर दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को हरविंदर सिंह के बेड के पास से शराब की एक बोतल बरामद हुई है।

 पंजाब में AAP उम्मीदवार हरविंदर सिंह की हत्या, बेड के पास से बरामद हुई शराब की बोतल

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि हरविंदर रविवार रात तीन लोगों के साथ कार में कहीं गए थे। वो सभी लोग देर रात घर लौटे। उन्होंने बताया कि पहले तीनों युवक हरविंदर को घर छोड़कर चले गए थे, लेकिन रात 11 बजे वो लोग दोबारा वापस आए। फिर चारों ने मिलकर दोबारा शराब पी। सोमवार को हरविंदर का शव खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ा मिला।

पुलिस ने मामले में तीनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन तीनों पर कथित तौर पर हत्या का आरोप है। उधर, इस वारदात से गुस्साए आम आदमी पार्टी के नेताओं और ग्रामीणों ने बठिंडा-बरनाला नेशनल हाईवे पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हरविंदर की हत्या के तीनों आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+