पंजाब के वकील ने कंगना रनौत को भेजा कानूनी नोटिस, किसान आंदोलन को लेकर किए ट्वीट ने बढ़ाई मुश्किलें

नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों में सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं। हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट वायरल हुआ था जिस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अपने ट्वीट में उन्होंने किसान प्रोटेस्ट की तुलना शाहीन बाग से कर दी थी। कंगना के इस बयान के बाद काफी बवाल मचा हुआ है अब उनके खिलाफ कानूनी शिकायत भी की गई है। पंजाब के एक वकील ने कंगना रनौत को कानूनी नोटिस भेज विरोध प्रदर्शन को लेकर किए गए ट्वीट के लिए माफी मांगने को कहा है।

Punjab lawyer send legal notice to Kangana Ranaut, tweet about farmers movement increased difficulties

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह समाजिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रख रही हैं। हाल ही में उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया जिसके बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कंगना ने एक फेक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए किसान आंदोलन की तुलना शाहीन बाग प्रोटेस्ट से कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने आंदोलन की वयरल हुई फोटो जिसमें बुजुर्ग किसान दादी को शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताया गया था, उसे रीट्वीट कर दिया था।

बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं बिलकिस दादी उन दिनों काफी सुर्खियों में थीं। कंगना के ट्वीट से नाराज वकील ने नोटिस भेज अब उन्हें मांफी मांगने को कहा है। नोटिस में लिखा है कि, उक्त महिला के लिए इस तरह की निचली टिप्पणी का इस्तेमाल कर आपने न सिर्फ उक्त महिला के सम्मान को ठेस बहुंचाई है बल्कि उनकी छवि को भी धूमिल किया है। आपने (कंगना) प्रत्येक महिला के साथ-साथ प्रदर्शन में भाग लेने वाले सभी पुरुषों का भी अपमान किया है। आपके इस ट्वीट से इस तरह का भी संदेश मिलता है कि किसान आंदोलन में किराए पर लोगों को लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: कंगना के ट्वीट पर भड़के पंजाबी कलाकार, सिंगर जस्सी ने एक्ट्रेस को बताया 'चापलूस और बेशर्म'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+