किसान आंदोलन: कंगना के ट्वीट पर भड़के पंजाबी कलाकार, सिंगर जस्सी ने एक्ट्रेस को बताया 'चापलूस और बेशर्म'

नई दिल्ली। एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर विवादित ट्वीट किया था। कंगना के ट्वीट पर पंजाब फिल्म इंडस्ट्रीज के कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी है। हिमांशी खुराना के बाद, अभिनेत्री सरगुन मेहता ने कंगना रनौत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके अलावा जस्सी, सुख-ई, एम्मी विर्क ने कंगना के बॉयकाट करने का अह्वान किया है।

 कंगना पर भड़के पंजाबी सिंगर्स

कंगना पर भड़के पंजाबी सिंगर्स

किसान आंदोलन पर सरकार का पक्ष लेने के लिए 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं हिमांशी खुराना ने भी कंगना रनोट को फटकार लगाई। दरअसल, अपनी एक पोस्ट में कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग की दादी बताया था और कहा था कि वह 100 रुपए में उपलब्ध है। इसी पोस्ट पर जवाबी हमला करते हुए हिमांशी ने लिखा, अगर बुजुर्ग औरत ने पैसे लिए हैं भीड़ में शामिल होने के...आपने कितने पैसे लिए सरकार का बचाव करने के?

Recommended Video

    Farmers Protest : किसानो और सरकार में बैठक बेनतीजा, 3 दिसंबर को अगली बैठक | वनइंडिया हिंदी
    सरगुन ने लगाई कंगना की क्लास

    सरगुन ने लगाई कंगना की क्लास

    इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट कर कहा कि, 'शर्मनाक...किसान के नाम पर हर कोई अपनी रोटियां सेक रहा है। आशा है कि सरकार किसी एंटी नेशनल एलिमेंट को इस मौके का फायदा नहीं उठाने देंगे और टुकड़े गैंग को दूसरा शाहीन बाग ना बनाने दें।' इस पर एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने कहा कि, जैसे अपको अपनी बात रखने का हक है, इन्हें भी है। बस फर्क यह है कि आप बिना बात और मकसद के बोलती हैं और ये अपने हक के लिए लड़ रहे हैं।

    एम्मी विर्क और सुख-ई ने भी कंगना रनौत पर निशाना साधा

    एम्मी विर्क और सुख-ई ने भी कंगना रनौत पर निशाना साधा

    अन्य पंजाबी सितारे एम्मी विर्क और सुख-ई ने भी कंगना रनौत पर निशाना साधा है। एम्मी ने ट्वीट कर लिखा कि, आप पर शर्म आ रही है, आप मेरे बुजुर्गों के बारे में बात कर रही हैं। जब आपके घर का एक हिस्सा बॉम्बे में टूट गया था, तो आपने हड़कंप मचा दिया था। यहां सरकार ने हमारे अधिकार छीन लिए हैं। वहीं कंगना ने जस्सी की पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि, मुम्बई नगर निगम ने एक चबूतरा तोड़ा था तो दुनिया सिर पे उठाये घूमती थी। किसान की माँ ज़मीन दांव पर लगी है और बात करती है समझाने की। किसान के हक़ नहीं बोल सकती तो उसके ख़िलाफ़ तो मत बोलो कंगना। चापलूसी और बेशर्मी की भी कोई हद होती है।

    टीवी एक्टर प्रिंस नरूला ने कंगना पर निशाना साधा

    टीवी एक्टर प्रिंस नरूला ने कंगना पर निशाना साधा

    कंगना के ट्वीट पर अब टीवी एक्टर प्रिंस नरूला ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि, वा जी वा कंगना रनौत। बहुत लोगों ने आपका साथ दिया था ये सोच के कि अकेले लड़ रही है और 80 पार यही लोग थे आपके साथ और आज आपने हमारे बुजुर्गों को 100 का करैक्टर आर्टिस्ट बोल रहे हो। जब आपके घर की एक दीवार टूटी तो कितना दुख लगा था है ना और सब ने आपका साथ दिया था। आज जब किसान और मजदूर आपके हक के लिए लड़ रहे हैं तो आपको पच नहीं रहा।वा रे दुनिया वा बहुत मतलबी है। #हम किसानों के साथ खड़े हैं #हम भी किसान हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+