'संघ ना होता तो पंजाब, कश्मीर और पश्चिम बंगाल पाकिस्तान का हिस्सा होता'
योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस के कार्यो की प्रशंसा की। योगी ने कहा कि आरएसएस अकेला ऐसा संगठन है जो सरकार से किसी तरह की मदद नहीं लेता है।
नई दिल्ली। अगर नहीं होता संघ तो पंजाब, कश्मीर और पश्चिम बंगाल तीनों ही राज्य पाकिस्तान के कब्जे में होते। ये बात यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कही। योगी आदित्यनाथ ने कहा आरएसएस की वजह से ही पंजाब, कश्मीर और पश्चिम बंगाल हिंदुस्तान के पार्ट हैं। जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ना होते तो ये तीनों राज्य पाकिस्तान में होते।

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राज्यपाल राम नाईक के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस के कार्यो की प्रशंसा की। योगी ने कहा कि आरएसएस अकेला ऐसा संगठन है जो सरकार से किसी तरह की मदद नहीं लेता है। उन्होंने बताया कि आरएसएस के अंतर्गत 64000 शैक्षणिक संस्थान चलाए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि कुछ लोग राष्ट्रगीत को सांप्रदायिकता के साथ जोड़ते हैं, अगर आरएसएस नहीं होता तो लोग स्कूल में वंदे मातरम गाना भूल जाते।
वहीं योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि गाय और गंगा का मुद्दा उठाने में क्या बुराई है। गंगा हमारी मां है और गाय हमारी माता है। वहीं योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश से गुंडाराज का खात्मा किया जाएगा। ये सरकार कानून व्यस्था में किसी तरह की ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications