पंजाब में AAP को एक और झटका, विधायक मास्टर बलदेव ने दिया इस्तीफा

Recommended Video

    Arvind Kejriwal को Punjab में झटका, AAP MLA Baldev Singh ने दिया इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है। सूबे के आम आदमी पार्टी विधायक मास्टर बलदेव ने इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भेज दिया मास्टर बलदेव सिंह पंजाब की जैतो सीट से विधायक हैं। इसके पहले, विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा दे दिया था।

    पंजाब के आप विधायक का पार्टी से इस्तीफा

    पंजाब के आप विधायक का पार्टी से इस्तीफा

    मास्टर बलदेव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मास्टर बलदेव ने आरोप लगाया है कि पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल केवल दलित कार्ड इस्तेमाल करते हैं। बलदेव सिंह ने आलाकमान पर पार्टी के सिद्धातोंं और नीतियों से अलग हटने का आरोप लगाया है। पत्र में उन्होंने सुखपाल सिंह खैहरा को उनके पद से हटाए जाने पर नाराजगी हाजिर करते हुए लिखा है कि इसका फैसला लेने से पहले सभी विधायकों को विश्वास में नहीं लिया गया था। कुछ करीबी विधायकों को दिल्ली बुलाया गया और उन्हें सादे कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा गया था। बलदेव सिंह ने कहा है कि उन्हें ना ही इस मीटिंग में बुलाया गया और ना ही कोई राय मांगी गई। आप विधायक के इस्तीफे से आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ा झटका लगा है।

    सुखपाल सिंह खैहरा ने भी छोड़ी थी पार्टी

    सुखपाल सिंह खैहरा ने भी छोड़ी थी पार्टी

    इसके पहले भी सुखपाल सिंह खैहरा ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा था कि आप अपने मूल सिद्धांतों और विचारधारा से पूरी तरह से भटक चुकी है। उन्होंने कहा था कि आप अब वैसी नहीं रही, जो अन्ना आंदोलन के वक्त खड़ी हुई थी। खैहरा ने ई-मेल के जरिए अपना इस्तीफा आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भेजा था।

    आप विधायक ने लगाया केजरीवाल पर दलित कार्ड खेलने का आरोप

    आप विधायक ने लगाया केजरीवाल पर दलित कार्ड खेलने का आरोप

    बता दें कि आप नेता और वरिष्ठ वकील एच एस फूल्का ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया था। फूल्का ने ट्वीट कर कहा था, 'मैंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अपना इस्तीफा केजरीवाल जी को सौंप दिया है। हालांकि उन्होंने मुझे इस्तीफा नहीं देने को कहा, लेकिन मैंने इस्तीफे पर जोर दिया।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+