पत्नी को काली-कलूटी कह कर ताने देता था पति, बीवी ने कोर्ट में लिया तलाक
पत्नी के रंग को लेकर टिप्पणी करने वाले पति से अलग होने के लिए हाईकोर्ट ने महिला को इजाजत दे दी है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने महिला की तलाक की अर्जी को स्वीकारते हुए उसे पति से अलग होने का फैसला सुनाया। महिला का पति उसपर रंगभेदी टिप्पणिया करता था और शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता था।

चंडीगढ़। पत्नी के रंग को लेकर टिप्पणी करने वाले पति से अलग होने के लिए हाईकोर्ट ने महिला को इजाजत दे दी है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने महिला की तलाक की अर्जी को स्वीकारते हुए उसे पति से अलग होने का फैसला सुनाया। महिला का पति उसपर रंगभेदी टिप्पणिया करता था और शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। खाना न बनाने पर पति दूसरों के सामने अपनी पत्नी पर रंगभेदी टिप्पणियां करता था।

मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देता था पति
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की बेंच ने महिला को पति से तलाक लेने की मंजूरी दे दी है। जस्टिस एमएमएस बेदी और गुरविंदर सिंह गिल ने फैमिली कोर्ट के फैसले को पलटते हुए महिला को ये मंजूरी दी। कोर्ट ने कहा, 'पत्नी यह स्थापित करने में सक्षम रही है कि उसे शर्मिंदा किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप उसे वैवाहिक घर से दूर रहने के लिए मजबूर किया गया। कोर्ट में पेश किए गए सबूत ये साबित करते हैं कि पीड़ित को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई।'

ससुराल वाले देते थे दूसरी शादी की धमकी
पीड़ित के प्रवक्ता जेपी शर्मा ने कोर्ट में कहा कि महिला का पति शुरू से ही उसके साथ बुरा बर्ताव करता था। वकील ने कहा, 'पीड़ित को काली-कलूटी कह कर उसकी बेज्जती की जाती थी और खाना न बनाने पर उसे ताना दिया जाता था। साल 2012 में महिला को अपने मायके वापस आना पड़ा। महिला के पिता ने दामाद और उसके परिवार को साथ में रहने के लिए कहा, लेकिन महिला के ससुराल वाले बेटे की दूसरी शादी की धमकी देने लगे।'

हाईकोर्ट ने बदला फैमिली कोर्ट का आदेश
कोर्ट ने कहा कि, 'क्रूरता के कृत्य एफेडेविट में रिकॉर्ड पर साबित कर दिया गया है। जब एक महिला को अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए अपने वैवाहिक घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया है, तो उन परिस्थितियों को जानने के लिए साक्ष्य का कानूनी दायित्व उत्पन्न होती है जिसके तहत उन्हें वैवाहिक घर छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। वर्तमान स्थिति में, कार्य पत्नी के माता-पिता द्वारा क्रूरता की स्थापना की गई है।'
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications