Punjab News Hindi: पंजाब के इन 3 शहरों में अब नहीं मिलेगी शराब, मांस और तंबाकू, सरकार का बड़ा फैसला
Punjab liquor meat ban City: पंजाब सरकार ने राज्य के तीन प्रमुख धार्मिक शहरों को लेकर बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर अमृतसर के चारदीवारी क्षेत्र, श्री आनंदपुर साहिब नगर और तलवंडी साबो नगर को 'पवित्र शहर' घोषित किया गया है।
इस निर्णय के बाद इन इलाकों में शराब, तंबाकू, मांस और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री व उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार का कहना है कि यह कदम इन धार्मिक शहरों की पवित्रता, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक वातावरण को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Punjab holy city: राज्यपाल की मंजूरी से जारी अधिसूचना
पंजाब सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया कि राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह फैसला लागू किया गया है। अधिसूचना के अनुसार अमृतसर (Amritsar walled city holy city) का चारदीवारी क्षेत्र, श्री आनंदपुर साहिब नगर (Anandpur Sahib holy city) और तलवंडी साबो नगर (Talwandi Sabo holy city) को आधिकारिक रूप से पंजाब के पवित्र शहर घोषित किया गया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक शेखर ने कहा कि यह निर्णय सिख धार्मिक परंपराओं और आस्थाओं के सम्मान को ध्यान में रखकर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: Punjab Cabinet की बड़ी पहल: 12 कैटेगरी में 300 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को सूचीबद्ध करने की मंजूरी, कैसे फायदा?
शराब की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
पवित्र शहर घोषित होने के बाद आबकारी विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इन तीनों नगरपालिकाओं की सीमा में शराब और उससे जुड़े उत्पादों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाए। सरकार जल्द ही शराब के ठेकों को बंद करने या अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने को लेकर आदेश जारी कर सकती है। इस फैसले से धार्मिक स्थलों के आसपास अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढे़ं: Punjab: 'सिद्धू की वापसी चाहते हो तो,' पत्नी नवजोत कौर ने पंजाब की राजनीति में आने के लिए रख दी बड़ी शर्त
तंबाकू, नशीले पदार्थ और मांस पर भी रोक
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को इन शहरों में सिगरेट, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री व उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पशुपालन विभाग को मांस और उससे जुड़े उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने को कहा गया है। सरकार का मानना है कि इन प्रतिबंधों से धार्मिक माहौल शुद्ध रहेगा और श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान होगा।
स्थानीय प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्थानीय सरकार विभाग के साथ-साथ अमृतसर, रूपनगर और बठिंडा के उपायुक्तों को इस फैसले को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन आने वाले दिनों में दिशा-निर्देश जारी करेगा ताकि प्रतिबंधों को प्रभावी रूप से जमीन पर लागू किया जा सके। सरकार का कहना है कि अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो सिख आस्था के प्रमुख केंद्र हैं, इसलिए उनकी धार्मिक गरिमा बनाए रखना प्राथमिकता है।












Click it and Unblock the Notifications