पंजाब सरकार ने 12वीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं कैंसिल कर दी हैं: पंजाब सरकार
चंडीगढ़। कोरोना महामारी को देखते हुए पंजाब सरकार ने बची हुईं 12 की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। पंजाब सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि, पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले विषयों के फार्मूले के आधार पर परिणाम घोषित करेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कॉलेज और विश्वविद्यालयों परीक्षाएं को रद्द करने के लिए केन्द्र को पत्र लिखने की बात की थी।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कोरोना संकट के कारण बारहवीं की परीक्षाओं में इन विषयों की परीक्षा नहीं ले पाया था। अब बोर्ड विभिन्न विषयों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन बाकी बचे पेपरों में नंबर देकर परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बता दें कि बारहवीं के बाकी बचे पेपर की परीक्षा को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। पंजाब सरकार ने पिछले दिनों राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद करने की घोषणा की थी।

इससे पहले पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक 6 जुलाई को यूजीसी ने परीक्षाओं को लेकर एक आदेश जारी किया था। जिसमें सितंबर में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में बची हुई परीक्षाएं करवाने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस फैसले से सहमत नहीं हैं। उन्होंने यूजीसी से अपना फैसला वापस लेने की मांग की है। इसके लिए सीएम अमरिंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखेंगे। सीएम के मुताबिक कोरोना काल में परीक्षाएं करवाना छात्रों के हित में नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications