CM केजरीवाल पर विश्वास के आरोपों से मचा सियासी हड़कंप, अब राहुल गांधी ने मांगा 'हां या ना' में जवाब
नई दिल्ली, 18 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान सांसद राहुल गांधी इन दिनों ट्विटर के जरिए हर पार्टी के बड़े नेता पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। आम आदमी पार्टी के फाउंडिंग मेंबर रहे कुमार विश्वास ने गुरुवार को सीएम केजरीवाल को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर औकात है तो आप (केजरीवाल) भी सामान (सबूत) लेकर आइए और हम भी अपने सामान (सबूत) पेश करते हैं। विश्वास के इस चैलेंज पर अब राहुल गांधी ने भी अरविंद केरजीवाल से जवाब मांगा है।

अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, 'केजरीवाल जी, सीधा जवाब दो- कुमार विश्वास सच बोल रहे हैं? हाँ या ना?' दरअसल, ये सब तब शुरू हुआ जब बुधावार को पंजाब विधानसभ चुनाव में व्यक्त अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास ने कई आरोप लगाए। अपने एक बयान में विश्वास ने कहा, 'केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि मैं पंजाब का सीएम बनूंगा। मैंने अलगाववाद का जिक्र किया तो उन्होंने कहा था कि क्या हो गया। अगर पंजाब का सीएम नहीं बना तो आजाद देश का पीएम बन जाऊंगा।'
Recommended Video
यह भी पढ़ें: राहुल ने ढाबे पर पराठे-चटनी के जायके संग पी चाय, चन्नी भी कुर्ते में बच्चों के बीच फुटबॉल खेलते दिखे
कुमार विश्वास के इस बयान से अब पंजाब में सियासी भूचाल आ गया है। कांग्रेस नेता और राज्य के मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम मोदी से अनुरोध किया कि विश्वास के आरोपों की जांच की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने कहा, 'इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है। माननीय पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है।' वहीं, पीएम मोदी ने भी सीएम केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा था कि कभी उनके (केजरीवाल) के साथी रहे और मां सरस्वती की आराधना करने वाले शख्स (विश्वास) ने इनके बारे में खुलासा किया है। दर्द जब बहुत ज्यादा होगा, तब यह खुलासा किया।












Click it and Unblock the Notifications