किसानों के समर्थन में पंजाब के DIG लखविंदर सिंह जाखड़ ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को आज 18 दिन हो गए हैं। किसानों को पूरे देश से लोगों का साथ मिल रहा है। किसानों के समर्थन में अवार्ड वापसी के बाद अब इस्तीफे देने का दौर शुरू हो गया है। पंजाब में एक सीनियर आईपीएस अफसर ने किसानों के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले आईपीएस अधिकारी का नाम लखविंदर सिंह जाखड़ है।
Recommended Video

प्रमुख सचिव (गृह) को अपना इस्तीफा सौंपा
पंजाब के डीआईजी (जेल) लखविंदर सिंह जाखड़ ने किसानों के मुद्दे पर समर्थन की बात करते हुए राज्य के प्रमुख सचिव (गृह) को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लखमिंदर सिंह जाखड़ ने पंजाब के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर कहा है कि उन्हें समय पूर्व रिटायर माना जाए। लखमिंदर सिंह जाखड़ ने कहा कि वे सूचित करना चाहते हैं वे अपने किसान भाइयों के साथ खड़ा होना चाहते हैं जो कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखविंदर सस्पेंड चल रहे हैं
इस्तीफा भेजने के बाद मीडिया से बात करते हुए लखविंदर सिंह ने कहा कि, किसान लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं, किसी ने उनकी समस्याओं को नहीं सुना। मैं एक अनुशासित बल से हूं और नियमों के अनुसार, मैं ड्यूटी पर विरोध प्रदर्शन का समर्थन नहीं कर सकता हूं। पहले मैंने आपनी नौकरी को लेकर फैसला किया। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा था कि उन्होंने केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण पुरस्कार लौटा दिया है।

हर तरफ से किसानों को मि्ल रहा है समर्थन
खेल जगत से लेकर, साहित्य और राजनीति के दिग्गज भी खुलकर किसानों का समर्थन कर रहे हैं। हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह सहित दो दर्जन से अधिक खिलाड़ी अपना सम्मान लौटा चुके हैं। राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने पद्मभूषण पुरस्कार लौटाने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं, पंजाबी में साहित्य अकादमी पुरस्कार के विजेता पंजाब के प्रसिद्ध शायर डॉ. मोहनजीत, प्रख्यात विचारक डॉ. जसविंदर सिंह और पंजाबी नाटककार व एक अखबार के संपादक ने किसानों के समर्थन में अपने पुरस्कार लौटाने का एलान पहले ही कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications