'हरियाणा सरकार से कोई मतभेद नहीं, मुद्दे केंद्र के साथ', डल्लेवाल की भूख हड़ताल के 7वें दिन बोले सरवन पंधेर
Farmers Protest: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल सोमवार को सांतवें दिन भी जारी है। इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। कैंसर के मरीज होने के बावजूद दवा ना लेने के चलते उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। किसानों को मुद्दों राज्य सरकार के बीच कथित टकराव की स्थिति से उन्होंने इनकार किया और कहा कि हरियाणा सरकार के साथ हमारा कोई मतभेद नहीं है, न ही हम इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे मुद्दे केंद्र के साथ हैं।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने ताजा बयान में कहा, "अंबाला जिले के अधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन के शहीद भगत सिंह नेताओं से बात की। मैंने एसपी से बात की। वह हमारे दिल्ली मार्च पर बातचीत करना चाहते थे। हमें नायब सैनी से कोई समस्या नहीं है। कांग्रेस पर हमला लेकिन यह भी सच है कि एनडीए शासित राज्यों में भी किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा सरकार के साथ हमारा कोई मतभेद नहीं है, न ही हम इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. हमारे मुद्दे केंद्र के साथ हैं।"

इससे पहले पंधेर ने विरोध को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने किसानों पर आरोप लगाए गए कि वे ट्रेक्टर ट्रालियां लेकर दिल्ली जाएंगे। इससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब होगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हैं, किसान 6 दिसंबर को दिल्ली पैदल जाएंगे। मरजीवड़े जत्था के लिए हरियाणा में 4 पढ़ाव और 5वां पड़ाव दिल्ली होगा।
पंधेर ने कहा कि किसान पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ेंगे। इसके लिए पहले जत्था जग्गी सिटी अंबाला में रुकेगा, फिर मोहड़ा मंडी, खानपुर, जट्टा के और पीपली में जत्था पहुंचेगा। जत्थे के आगे बढ़ने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे का रहेगा।
सरवन सिंह पंधेर ने आगे कहा कि केंद्र सरकरा ने उनसे 18 फरवरी के बाद से बातचीत बंद की गई है। भाजपा प्रवक्ता सिर्फ मीडिया में ही बातें करते हैं। इसी वजह से उन्हें ये कदम उठाना पड़ा। हम सिर्फ MSP कानून की बात कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications