Santokh Singh Chaudhary: भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन

Santokh Singh Chaudhary Passes Away: कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी लुधियाना में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।

santokh singh chaudhary

Congress MP Santokh Singh Chaudhary news: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से एक बुरी खबर आई है। यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। संतोख सिंह चौधरी लुधियाना में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें आनन फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की मुताबिक हार्ट अटैक के कारण संतोख सिंह का निधन हुआ है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ट्वीट कर संतोख सिंह चौधरी के निधन की जानकारी दी और दुख प्रकट किया।

आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय पंजाब में है। पंजाब की जालंधर सीट से लोकसभा सांसद और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके संतोख सिंह चौधरी शनिवार को लुधियाना में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलते हुए अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आज के लिए भारत जोड़ो यात्रा स्थगित
संतोख सिंह के निधन के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए बताया, 'भारत जोड़ो यात्रा आज के लिए स्थगित कर दी गई है। कल संतोख सिंह का अंतिम संस्कार होगा। अभी तक राहुल गांधी से बात नहीं हुई है, लेकिन हम मानकर चल रहे हैं कि अंतिम संस्कार के बाद ही यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा। अंतिम संस्कार होने तक रहेगी।'

Recommended Video

    Live Video: मेडिकल स्टोर पर ORS लेते समय युवक को आया हार्ट अटैक, 3-4 मिटन में चली गई जान

    'कांग्रेस और संगठन के लिए बड़ा झटका'
    संतोख सिंह के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए गहरा दुख प्रकट किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारी पार्टी के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी और सदमे में हूं। उनका निधन हमारी पार्टी और संगठन के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, समर्थकों और दोस्तों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'

    'सदन में अनुशासन से रखते थे अपनी बात'
    वहीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी इस घटना पर शोक प्रकट किया और ट्वीट करते हुए लिखा, 'पंजाब की जालंधर सीट से कांग्रेस के लोकसभा सांसद संतोख सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करता हूं। जनहित के मुद्दों पर वे अपने सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में सदैव मुखर रहे। अनुशासन के साथ सदन में अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+