कांग्रेस का घोषणापत्र-किसानों का कर्जा होगा माफ, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 2500 रुपए का भत्ता
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जारी कर दिया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के ल
पंजाब। पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जारी कर दिया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के लिए घोषणापत्र को चंडीगढ समेत पांच शहरों में एक साथ जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि घोषणापत्र को तैयार करने में पांच महीनों का समय लग गया है। राजिंदर कौल भट्ट की अगुवाई में एक टीम ने पूरे पंजाब राज्य में घूम-घूम यह घोषणापत्र तैयार करने में मदद की है। उन्होंने बताया कि इस घोषणा पत्र को तैयार करने के बाद खुद देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस घोषणा पत्र के ड्रॉफ्ट को देखा था।

पंजाब में ग्रामीणों के ऊपर 67,000 करोड़ रुपया का कर्जा है। हम घोषणा करते हैं कि किसानों के ऊपर इस कर्जे को माफ करवाने की योजना पर काम करते हुए बैंकों के साथ बातचीत करेंगे। हमारी योजना है कि किसानों का लोन कैसे हम दे सकेंगे। इस बात पर बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि वैसे तो यह काम केंद्र सरकार का है, पर राज्य सरकार यह काम कैसे कर सके, इस बात पर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमने हर घर में नौकरी कार्यक्रम को पहले लांच किया था। पर अब इस बात को ध्यान में रखा जाएगा कि 55 लाख घरों में किस तरह की नौकरियों की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि घरों और इंडस्ट्री दोनों को हम सस्ती बिजली उपलब्ध कराऐंगे। उन्होंने कहा कि अगर हम चाहते हैं कि पंजाब में इंडस्ट्री आएं तो हमें उन्हें एक माहौल तैयार करके देना होगा जहां वो प्रतिस्पर्धा कर सकें। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के लिए बिजली के टैरिफ को घटाकर 7.60 रुपए से घटाकर 5 रुपए किया जाएगा।


















Click it and Unblock the Notifications