पंजाब का वैक्सीन देने में केंद्र पर भेदभाव का आरोप, अमरिंदर सिंह ने लिखी चिट्ठी

पंजाब सरकार का वैक्सीन देनें में केंद्र पर भेदभाव का आरोप, अमरिंदर सिंह ने लिखी चिट्ठी

चंडीगढ़, 10 जुलाई: पंजाब की कांग्रेस सरकार ने कहा है कि केंद्र उनको कोरोना वैक्सीन मुहैया कराने में भेदभाव कर रहा है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा है कि कोरोना वैक्सीन मिलने में हमारे साथ भेदभाव हो रहा है, अन्य राज्यों के मुकाबले में हमें कम वैक्सीन मिल रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी है।

amarinder singh

बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा, वैक्सीन के मामले में केंद्र की ओर से हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा है, अन्य राज्यों के पास 17 लाख वैक्सीन आती है लेकिन हमारे पास 50,000-60,000 की किस्तों ही आती है। हम चाहते हैं कि केंद्र हमारे साथ इंसाफ करें ताकि हम राज्य के लोगों को जल्दी वैक्सीन लगा सकें। उन्होंने कहा कि वैक्सीन कम मिलने को लेकर हमारे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार को को एक लिखा पत्र है। इसमें उन्होंने पंजाब के साथ जो भेदभाव हो रहा है उसे खत्म करने और जिस राज्य का जितना इंफ्रास्ट्रक्चर है उसके हिसाब से उसको वैक्सीन की सप्लाई देने का अनुरोध किया है।

पंजाब सरकार की ओर से वैक्सीन की कमी और आपूर्ति को लेकर भेदभाव की बात पहली बार नहीं की गई है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह वैक्सीन की मांग करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख चुके हैं। पंजाब के अलावा दूसरे राज्य भी लगातार वैक्सीन की किल्लत का मामला उठा रहे हैं। खासतौर से वो राज्य जहां गैर भाजपा दलों की सरकारें हैं, वहां से वैक्सीन की कमी को लेकर ज्यादा खुलकर आवाज उठ रही हैं। महाराष्ट्र लगातार वैक्सीन की कमी का सामना कर रहा है। हालांकि कई भाजपा शासित राज्य भी कई दफा वैक्सीन की कमी की बात स्वीकार चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+