'नोटिस मुझे भेजो, मेरे अफसरों को नहीं...' पंजाब CM अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल को सुनाई खरी खरी

'नोटिस मुझे भेजो, मेरे अफसरों को नहीं...' पंजाब CM अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल को सुनाई खरी खरी

Punjab Chief Minister Amarinder Singh vs Governor VP Singh Badnore: किसान आंदोलन के बीच पंजाब में 1300 से 1500 के बीच मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया गया है। इस पूरे मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में इतने सारे मोबाइल टावरों के क्षतिग्रस्त होने के बाद राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर ने पंजाब के कुछ अधिकारियों को समन भेजकर जवाब मांगा है। जिसपर अब सीएम अमरिंदर सिंह ने अब जवाब दिया है। अमरिंदर सिंह ने कहा है, अगर आपको (राज्यपाल) कोई स्पष्टीकरण चाहिए तो मुझे नोटिस भेजिए, मुझे बुलाइए, मेरे अफसरों को नहीं।''

Amarinder Singh

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार (2 जनवरी) को बीजेपी पर संवैधानिक कार्यालय को अपने "अनचाहे एजेंडे" में शामिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राज्यपाल ने राज्य की कानून व्यवस्था पर पार्टी के प्रचार को ज्यादा महत्व दिया है।

पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि बीजेपी राज्य के कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाकर, तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसान आंदोलन की वजह से पंजाब में मोबाइल टावर को नुकसान पहुंचाया गया। पिछले महीने दिसंबर 2020 में तकरीबन 1500 से ज्यादा मोबाइल टावर को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। इसके अलावा बहुत से मोबाइल टावरों की बिजली काट दी गई है और कई जगह तो तार के बंडल भी जला दिए गए हैं।

हालांकि पिछले महीने इस मामले पर बात करते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि राज्य में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने पर रोक नहीं है, लेकिन संपत्ति के नुकसान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि उनकी सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का आदेश दिया है। हालांकि इस मामसे में अबतक पंजाब पुलिस की ओर से कोई खास कार्रवाई नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+