करतारपुर साहिब कॉरिडोर: पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने ठुकराया पाकिस्‍तान का न्‍योता, सिद्धू फिर जाने के लिए तैयार

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu एक बार फिर Pakistan जाने की तैयारी में । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। पाकिस्तान ने 28 नवंबर को होने वाले करतारपुर साहिब कॉरिडोर के शिलान्यास के मौके पर भारत के कई वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रण भेजा है। पाकिस्तान के इस आमंत्रण पर पंजाब के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने हामी भर दी है। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान जाना चाहते हैं। इस संबंध में उन्होंने सरकार से अनुमति मांगी है। अगर अनुमति मिली तो वह जरूर जाएंगे। हालांकि, प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने इसके पीछे पंजाब में हो रही आतंकवादी हमलों और पाकिस्तानी सशस्त्र बलों द्वारा भारतीय सैनिकों को निशाना बनाए जाने का हवाला दिया।

    करतारपुर साहिब कॉरिडोर: पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने ठुकराया पाकिस्‍तान का न्‍योता, सिद्धू फिर जाने के लिए तैयार

    इससे पहले कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला समारोह में पाक आने का न्योता मिल गया है, लेकिन पाकिस्तान जाने का फैसला वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भारत सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही लेंगे। पाकिस्तान सरकार 28 नवंबर को अपने क्षेत्र में करतार कॉरिडोर के निर्माण की आधारशिला रखेगी। वहीं भारत में 26 नवंबर को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कॉरिडोर की नींव रखेंगे।

    पहले भी पाकिस्तान जाने पर विवादों में घिरे थे सिद्धू

    पहले भी सितंबर महीने में सिद्धू पाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। समारोह के दौरान सिद्धू पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिले थे। समारोह के दौरान सिद्धू को पाक अधिकृत कश्मीर के राष्ट्रपति मसूद खान के पास भी बिठाया गया था। ये तस्वीरें वायरल होने के बाद वह विवादों में घिर गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+