किसान आंदोलन में हुए हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा के लिए पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर किए जा रहे किसान विरोध प्रदर्शन और दिल्ली ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए 2 फरवरी को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर किए जा रहे किसान विरोध प्रदर्शन और दिल्ली ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए 2 फरवरी को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मालूम हो की कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2 दिन पहले दिल्ली में ट्रैक्टर रैली को दौरान भड़की हिंसा के लिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था।

Amarinder Singh

उन्होंने कहा था कि भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ता ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलीभगत कर इस हिंसा को भड़काया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद सनी देओल के नजदीकी दीप सिद्धू को हिंसा भड़काने वालों में पहचाना और आप सदस्य अमरीक मिक्की भी हिंसा वाली जगह पर उपस्थित था, जबकि कांग्रेस का कोई भी नेता वहां मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी वाली घटना के लिए किसान जिम्मेदार नहीं हैं। इस घटना को समाज विरोधी तत्वों ने अंजाम दिया है।

यह भी पढें: किसान ट्रैक्टर मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन, उठाई इंसाफ की मांग

उन्होंने कहा कि हम किसी भी हिंसा का समर्थन नहीं करते और लाल किले पर आजाद भारत के प्रतीक का निरादर होने और हिंसा की सख्त शब्दों में निंदा करते हैं। लेकिन उन्हें इस बात पर जरा भी विश्वास नहीं है कि किसानों ने इस हिंसा को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि राजधानी में 26 जनवरी को जो भी हुआ उसके पीछे भाजपा के समर्थक शामिल थे। उन्होंने आगे कहा कि इस बात का खुलासा होना जरूरी है कि आखिर किसने यह साजिश रची, कहीं इसमें किसी पार्टी या तीसरे मुल्क का हाथ तो नहीं?

उन्होंने शुक्रवार को सिंघू बॉर्डर पर आंदोलन क रहे किसानों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हुए आपसी झगड़े की भी कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा को कुछ उपद्रवियों ने अंजाम दिया। उन्होंने केंद्र से उपद्रवियों की पहचान करने और यह पता लगाने का आग्रह किया कि वे कहां से आए हैं।

Recommended Video

      Kisan Andolan: Ghazipur Border पर किसानों का जमावड़ा,रातों-रात 12 लेयर की बैरिकेडिंग |वनइंडिया हिंदी

      आपको बता दें कि हाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिससे निश्चित तौर पर अमरिंदर सिंह को छटका लगा होगा। इसलिए अमरिंदर के द्वारा आम आदमी पार्टी को भी दिल्ली हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित माना जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+