सीएम अमरिंदर सिंह ने स्वीकार किया सिद्धू का इस्तीफा, पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से चल रहे विवाद के बीच उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसे अब अप्रूवल के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया है। बता दें कि सिद्धू ने कुछ दिन पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपने के बाद सिद्धू ने इसकी एक कॉपी ट्वीट भी की थी। वहीं मंगलवार को अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वे सिद्धू के इस्तीफे को ठीक से पढ़कर उसपर विचार करेंगे। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में कुछ बैठकों का काम निबटाने के बाद जब चंडीगढ़ लौटेंगे तब इसपर फैसला लेंगे।

Punjab CM Amarinder Singh accepts Minister Navjot Singh Sidhus resignation

दरअसल सिद्धू अपना मंत्रालय बदले जाने के काफी नाराज चल रहे थे। पहले उन्हें शहरी निकाय के साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले का विभाग सौंपा गया था लेकिन 6 जून को ये विभाग उनसे वापस लेकर उन्हें उन्हें ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंप दिया गया। यही कारण है कि उनके विभाग के आगे उनके नाम की तख्ती तो लगी थी लेकिन वे कभी आए नहीं। सिद्धू से विभाग वापस लेते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर ने उनके खराब प्रदर्शन को वजह बताया था। इसके बाद से दोनों के बीच का तनाव जगजाहिर हो गया है।

पंजाब में बीजेपी नेता तरुण चुग ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ राज्यपाल को शिकायती चिट्ठी लिखी थी अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा था कि सिद्धू के काम पर न उपस्थित होने के चलते विभाग की कार्यकुशलता प्रभावित हो रही है। वे बिना किसी सरकारी कामकाज के सरकारी सुविधाओं का गलत ढंग से प्रयोग कर रहे हैं और सरकारी खजाने पर बोझ बन गए हैं। उन्होंने आगे लिखा था कि ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकारी का कोई मंत्री खुलेआम मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करने से साफ मना कर रहा है और अपने विभाग की जिम्मेदारी नहीं ले रहा। विभाग में उनकी अफसरशाही से जनता त्राहि त्राहि कर रही है।

यह भी पढ़ें- इस्तीफा देकर जल्दीबाजी तो नहीं कर गए नवजोत सिंह सिद्धू, पॉलिटिक्स में सीमित हैं विकल्प

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+