पंजाब: बीएसएफ ने मेहमदी चेक पोस्ट से किशोर को पकड़ा, मोबाइल में मिले संदिग्ध नंबर

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा के मेहमदी चेक पोस्ट के पास एक किशोर को पकड़ा है जिसकी पहचान सूरज (18) के रूप में हुई है। बीएसएफ ने उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया है। बीएसएफ की टीम ने किशोर से पूछताछ की और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। खबर के मुताबिक, किशोर के फोन में कुछ संदिग्ध नंबर थे, जिनकी जांच की जा रही है।

punjab: bsf apprehended Indian teen Mehmadi check post of Indo-Pak border

इसके पहले भी बीएसएफ ने जासूसी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी सेना को कथित रूप से संवेदनशील जानकारी पहुंचाने के आरोप में मिलिट्री इंजीनियर सर्विस (एमईएस) के बिजली के मिस्त्री को गिरफ्तार किया था। बिजली मिस्त्री राम कुमार जालंधर में रहकर पाकिस्तान को भारत की संवेदनशील जानकारी पहुंचाता था।

पूछताछ में राम कुमार ने बताया था कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित खुफिया मुखबिर के संपर्क में था और उससे भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सेना की टुकड़ियों के ठिकानों के अलावा इलाके में सेना के काफिले की गतिविधियों के बारे में पूछा गया था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी जलांधर में एमईएस छावनी में साल 2013 से बिजली के मिस्त्री के तौर पर काम कर रहा था।

आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड भी बरामद किए थे। पंजाब पुलिस ने यह भी बताया था कि आरोपी से पाकिस्तान के खुफिया मुखबिर ने सेना की कुछ खास टुकड़ियों के बारे में जानकारी मांगी थी। पुलिस ने कहा था कि उसने कबूल किया कि वो सोशल मीडिया के जरिए सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारिया पाकिस्तान को भेजी थी। इसके बाद उसके कई बार पैसे भी मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+