रेप केस में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को मिली बड़ी राहत, इस मामले में हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

Ram Rahim News: रेप केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने एक मामले में राम रहीम के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।

साध्वियों से यौन शोषण और हत्या के आरोप में जेल के अंदर उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।

Ram Rahim

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने संत कबीर दास और गुरु रविदास से जुड़ी एक घटना के संबंध में अपने प्रवचन के दौरान कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है।

कोर्ट ने याचिका का निपटारा भी कर दिया है। दरअसल, सच्चा डैरा सौदा प्रमुख राम रहीम की ओर से याचिका दाखिल कर सत्संग को लेकर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की अपील की गई थी। जिस पर कोर्ट ने मंगलवार को अपना आदेश सुनाया है।

7 साल पुराना सत्संग, अब एफआईआर पर राहत

आपको बता दें कि जिस एफआईआर को हाईकोर्ट ने रद्द किया है, वो सात साल पुराने सत्संग को लेकर दर्ज की गई थी। राम रहीम की ओर से दायर की गई याचिका में बताया गया कि उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 295ए तहत मामला जालंधर के पातरां में 17 मार्च को दर्ज करवाई गई थी।

हालांकि जिस सत्संग को लेकर केस दर्ज किया गया है वो सात साल पहले किया गया था। याचिका में कहा गया है कि एफआईआर इतने लंबे समय के बाद दर्ज की गई। मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की तरफ से कहा गया है कि प्रवचन के समय किसी व्यक्ति या समुदाय को नुकसान पहुंचाने का कोई सबूत स्पष्ट तौर पर नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+