पंजाब: मोहाली में तीन मंजिला इमारत ढही, मलवे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
चड़ीगढ़। पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार को तीन मंजिला इमारत ढह गई। पुलिस-प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रेस्क्यू टीम ने दो लोगों को निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। हादसे में तीन से चार लोगों के मलबे के नीचे दबने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है। चार जेसीबी मशीन के जरिए मलबा हटाया जा रहा है और एंबुलेंस मौके पर मौजूद है।

पुलिस ने बताया कि खरड़-लांदरां मार्ग पर इस इमारत की नींव में एक जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी। तभी खुदाई के काम में लगे जेसीबी ऑपरेटर ने इमारत की दीवार को टक्कर मारी, इसके परिणामस्वरूप इमारत ढह गई। इमारत में एक बिल्डर का दफ्तर भी था। हादसे में बिल्डिंग के करीब खड़े दो माेबाइल टावर भी गिर गए हैं।
बताया जा रहा है कि बेसमेंट में खुदाई के कारण इमारत कमजोर हुई, जिस कारण भरभराकर गिर गई। अभी मलबा उठाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। मोहाली के एसडीएम हिमांशु जैन ने बताया, 'दो लोगों को बचा लिया गया है। मलबे के अंदर अभी 6-7 लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम और अन्य स्टाफ राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं।'












Click it and Unblock the Notifications