अमरिंदर सिंह-नवजोत सिद्धू विवाद, पंजाब से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के 25 विधायक और मंत्री

अमरिंदर सिंह-नवजोत सिद्धू विवाद विवाद, दिल्ली पहुंचे पंजाब कांग्रेस के 25 विधायक और मंत्री

नई दिल्ली, 31 मई: पंजाब कांग्रेस में बीते काफी दिनों से खींचतान देखने को मिल रही है। खासतौर से पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच काफी ज्यादा तनातनी है। इस सबके बीच सोमवार को राज्य के 25 विधायक और मंत्री दिल्ली पहुंचे हैं। पंजाब कांग्रेस के इन नेताओं ने आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए सोनिया गांधी की बनाई तीन सदस्यीय समिति के साथ बैठक की है।

punjab 25 congress MLA ministers in Delhi to resolve the infighting in party

Recommended Video

    Punjab Congress Crisis: Delhi पहुंचे MLA और मंत्री, 3 सदस्यीय समिति से की मुलाकात | वनइंडिया हिंदी

    पार्टी पैनल के साथ बैठक पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने कहा कि एक बैठक मंथन करने के लिए थी। किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं बल्कि पंजाब और कांग्रेस को लेकर बात हुई है। ये अभी खत्म नहीं हुई है, कम से कम तीन दिन तक बैठकें चलेंगी। विधायक, सांसद और संगठन के नेता मिलकर इस पर बात करेंगे कि कैसे पार्टी की स्थिति को मजबूत किया जाए।

    पंजाब में अगले साल राज्य में विधानसभा के चुनाव से पहले ही कांग्रेस में दोफाड़ की स्थिति बनी हुई है। केंद्रीय आलाकमान ने स्थिति को संभालने के लिए विधायकों, मंत्रियों को दिल्ली बुलाया है। कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील झाखड़, मंत्री चरणजीत चन्नी समेत ज्यादातर नेता दिल्ली पहुंचे हैं।

    सोनिया गांधी ने बनाई है तीन सदस्यीय समिति

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस में अनबन को दूर करन के लिए बीते हफ्ते शुक्रवार को तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस समिति का प्रमुख बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव हरीश रावत और जेपी अग्रवाल इस समिति में शामिल हैं। आज से समिति ने पंजाब कांग्रेस के विधायकों, मंत्रियों से मिलने का सिलसिला शुरू किया है। जो तीन से चार दिन चल सकता है। विधायक नवजोत सिंह सिद्धू भी पार्टी के उन नेताओं में शामिल होंगे जो मंगलवार को दिल्ली में पार्टी की तीन सदस्यीय समिति से मुलाकात करेंगे। सीएम अमरिंदर सिंह भी गुरुवार या शुक्रवार को पैनल से मुलाकात कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+