पंजाब चुनाव 2017: फंसी पेंच, सिद्धू या उनकी पत्नी में से किसी एक ही मिलेगी AAP की टिकट

पहली नजर में नवजोत ने किया था सिद्धू को क्लीन बोल्ड..

नयी दिल्ली। क्रिकेटर से नेता बनें नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा छोड़कर फंस गए हैं। माना जा रहा है कि 14 अगस्त को सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं खबर ये भी आ रही है कि पत्नी नवजोत कौर भी आप का दामन थाम सकती है, लेकिन आप से साफ कर दिया है कि पार्टी पति-पत्नी में से किसी एक को ही उनके टिकट पर पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने देगी।

sidhu and his wife

यानी या तो सिद्धू आप की टिकट पर चुनाव लड़ पाएंगे या फिर उनकी पत्नी नवजोत कौर। पार्टी ने अपने इस फैसले के पीछे दलील दी है कि आप पार्टी के नियम के मुताबिक अगर परिवार के कई सारे लोग अगर पार्टी में हैं तो किसी एक को ही चुनाव लड़ने दिया जाएगा। पहली नजर में नवजोत ने किया था सिद्धू को क्लीन बोल्ड..

वहीं पार्टी के करीबी सूत्रों की माने तो नवजोत कौर पार्टी की पहली पसंद है। आप को पंजाब में मजबूत महिला नेता की तलाश है। ऐसे में आप सिद्धू के बजाए उनकी पत्नी को टिकट दे सकती है। वहीं माना जा रहा है कि सिद्धू पंजाब चुनाव में आप के स्टार कैपेंनर होंगे। आपको बता दें कि 19 जुलाई को राज्यसभा के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया था कि बाजपा ने उन्हें पंजाब से दूर रखने की कोशिश की थी, जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+